उक्रांद ने श्रीयंत्र टापू कांड के शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

उक्रांद ने श्रीयंत्र टापू कांड के शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Spread the love

देहरादून ।उत्तराखंड क्रान्ति दल द्वारा श्रीयंत्र टापू कांड की 26 वीं वर्षगांठ पर अमर शहीद स्व०यशोधर बेंजवाल और स्व० राजेश रावत को याद करते हुये भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी।

इस अवसर पर उक्रांद नेताओं ने कहा कि आज के ही दिन सन 1995 को उत्तराखंड राज्य प्राप्ति आंदोलन में श्रीयंत्र टापू श्रीनगर पौडी गढ़वाल में उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष श्री दिवाकर भट्ट  के नेतृत्व में भूखहड़ताल पर अनशनकारी बैठे हुये थे। उन्होंने लहै की यह दिन पुलिस की बर्बरता की कहानी याद दिलाती है कि किस तरह से पुलिस ने अनशनकारियों पर टूटी थी। जिनमे काफी आंदोलकारी पुलिस की मार से बेहोश हो गए थे तथा दो आंदोलनकारी यशोधर बेंजवाल और राजेश रावत को पुलिस ने मारकर अलकनंदा नदी के बहते धारा में फेंक दिये गये थे। इन दोनों आंदोलनकारियों की लाश काफी दिनों के बाद बगवान के पास मिली। शहीद यशोधर बेंजवाल और राजेश रावत के त्याग बलिदान को कभी भुलाया नही जा सकता है।

इस अवसर श्री लताफत हुसैन,श्री विजयपाल चौधरी,बहादुर सिंह रावत,विजय बौड़ाई,ऋषि राणा, नरेश गोदियाल आदि थे।

देवभूमि खबर

Related articles