आम आदमी पार्टी ने किया महिला मोर्चे का गठन,विद्या देवी अध्यक्ष , जसप्रीत कौर बनी सचिव

आम आदमी पार्टी ने किया महिला मोर्चे का गठन,विद्या देवी अध्यक्ष , जसप्रीत कौर बनी सचिव
Spread the love

ललित जोशी,नैनीताल
नैनीताल । सरोवर नगरी नैनीताल में आम आदमी पार्टी ने व्यापारी प्रकोष्ठ पर पदाधिकारी नियुक्त करने के तुरंत बाद ही महिला मोर्चा गठन कर भाजपा के लिये नई चुनौती खड़ी कर दी है।, राज्यअतिथि गृह नैनीताल में पार्टी के संस्थापक सदस्य व वरिष्ठ अधिवक्ता प्रताप सिंह पडियार की अध्यक्षता में तथा मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष एस.पी.एस. रावत की मौजूदगी में महिला मोर्चा का गठन किया गया, जिसमें कई महिलाओं को अहम ज़िम्मेदारी दी गयी, इस अवसर पर
नवनियुक्त महिला मोर्चा पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुये श्री रावत ने कहा कि वर्तमान में राज्य में कांग्रेस का कोई जनाधार नहीं रह गया है। कांग्रेस पार्टी शीर्ष नेतृत्व कि कमी के कारण प्रतिस्पर्धा से बाहर हो गयी, इसलिये हमें सिर्फ़ सत्ताधारी पार्टी भाजपा से संघर्ष करना है, वहीं एक सर्वे का हवाला देते हुये श्री रावत ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुये कहा कि राज्य के मुखिया को राज्य की जनता पसंद नहीं कर रही है, जिसका साफ़ इशारा है कि जनता को एक ऐसा विकल्प चाहिए जो जनता की आवाज़ सुने, जो आम आदमी की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करे, वो है सिर्फ़ और सिर्फ़ आम आदमी पार्टी,

वहीं प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप दुम्का ने भाजपा पर हमला बोलते हुये कहा कि भाजपा का मोदी मैजिक अब ख़त्म हो चुका है, इस बार किसान आंदोलन की आंधी में भाजपा जहाँ -जहां काबिज़ है, वहां – वहां से उखड़ जाएगी,
सत्ता के नशे में चूर बीजेपी के शीर्ष नेता सड़कों पर बैठे बुजुर्ग किसान, घर की महिलाओं व बच्चों की कुर्बानी को नहीं देख रहे हैं, उनका ये अहंकार उन्हें बहुत महंगा पड़ने वाला है, इसलिये विधानसभा चुनाव-2022 में आम आदमी पार्टी पूर्ण बहुमत से आएगी,
पूर्व नगर अध्यक्ष देवेंद्र लाल ने महिला मोर्चा व कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता महिलाओं व बहनो में लगातार बढ़ती जा रही है और जिस देश में जिस पार्टी को महिलाओं -बहनों का समर्थन प्राप्त हो, उसे पूर्ण बहुमत में आने से कोई नहीं रोक सकत

संरक्षक भगवती जोशी ,महिला मोर्चा अध्यक्ष विद्या देवी, उपाध्यक्ष हरीतिमा मेहता ,उपाध्यक्ष शबाना परवीन, उपाध्यक्ष शमा परवीन ,संयुक्त सचिव कु.अमन सिद्दीकी ,सचिव जसप्रीत कौर ,नगर मंत्री धना पांडे ,संगठन मंत्री सुमन आर्या ,विद्या देवी संगठन मंत्री नवनियुक्त महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने पार्टी में विश्वास व गोपनीयता बनाये रखने का संकल्प लिया।
विनोद कुमार को नैनीताल विधानसभा सह -प्रभारी नियुक्त किया गया, प्रदेश उपाध्यक्ष एसपीएस रावत,प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप दुम्का, नगर अध्यक्ष शाकिर अली,पूर्व नगर अध्यक्ष देवेंद्र लाल, नगर संगठन मंत्री सतनाम सिंह,नगर उपाध्यक्ष सुनील कुमार, उपाध्यक्ष हरीश सिंह,नगर मंत्री देवेंद्र चंद्र आर्या, नगर मंत्रीमोहित राजपूत, व्यापारी प्रकोष्ठ से अध्यक्ष विनोद जोशी, राजीव रस्तोगी उपाध्यक्ष ,योगेश बिष्ट सचिव,
संयुक्त सचिव नितिन वर्मा, बूथ प्रभारी किशन लाल, कार्यक्रम का संचालन विनोद कुमार ने किया,
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थापक सदस्य व वरिष्ठ अधिवक्ता प्रताप सिंह पडियार ने की,
उमेश तिवारी, ललित मोहन पंत, मोहन राम, जोगा राम, विमला देवी, गोपाल नेगी, विनोद कुमार, गौरव चंद्र, शुभ कुमार, अतीक हुसैन, नफीस अहमद, नितिन वर्मा, संजय कुमार, जमन राम, रईस अहमद, बबिता, सारिका, आर सी पंत, मलिका, सुरेश चंद्र, पूरन चंद्र, सविता देवी, अदन, ख़ुर्शीद जहां, ज़रीना बेगम, अलीना, शिफ़ा सऊद, शाहीन बेग़म, अनीता देवी, विमला आर्या, दिनेश, आदिल, शुभम कुमार, प्रियांशु कुमार, ऋतिक कुमार, शरीफ अहमद, मो. मोईन, विक्रम सिंह, रोशनी आर्या, सुलेखा, नवीन, हरीश, नीरज, मीना देवी, नंदी देवी, कौशल्या देवी, बचुली देवी, भगवती जोशी, निर्मला, दुलारी देवी, प्रमिला देवी, रन देवी, दयाल पंत, विवेक बिष्ट,नगर मंत्री विजय साह, नईम अहमद (निम्मो ), महामंत्री महेश चंद्र आर्या, कोषाध्यक्ष गंगा सिंह, मो. बुरहान उर्फ़ शान अख्तर, हरीश बिष्ट, किशन लाल, देवी सिंह नेगी, जीवन सिंह रावत, शंकर बहुगुणा, अकरम अली, राम नारायण, सुनील कुमार, देवेंद्र आर्या, मनमोहन सिंह, धनुली देवी, मंजू पांडे, सुशीला शर्मा, मोहित राजपूत, राम सिंह, तारा चंद्र, उमेश तिवारी, दीपक सिंह, प्रदीप सिंह अधिकारी, आर एल साह, पूरन चंद्र, दीवान राम, हर्ष सिंह गैड़ा, जसप्रीत कौर, विमला देवी, सनी सेलवान, सौरभ कुमार, अदनान अंसारी, जितेंद्र प्रसाद, कमलेश शर्मा, अजय कुमार, सुखविंदर सिंह, प्रेमवती, पदम सिंह राजपूत, विनीता देवी, व मीडिया प्रभारी मो. खुर्शीद हुसैन ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया व हार्दिक बधाइ देते हुए हर्ष व्यक्त किय।

देवभूमि खबर

Related articles