अब त्यौहार में नही रही रौनक।फूल देई में भी नही दिखाई दिये बच्चों की टोली

अब त्यौहार में नही रही रौनक।फूल देई में भी नही दिखाई दिये बच्चों की टोली
Spread the love

रिपोर्ट । ललित जोशी
नैनीताल सरोवर नगरी नैनीताल में चैत्र महीने में उत्तराखंड , फूल संक्रांति और फूल देई के नाम से पर्व मनाया जाता है। यहाँ बता दे अब यह पर्व भी धीरे धीरे कम होने के कगार में आ गया है। जबकि आज से अगर कुछ वर्षों की बात करे तो फूल देई पर्व का अपना एक बिशेष महत्व रहता था।छोटे छोटे बच्चों हाथों में थाली लिए गीत गाते हुए फूल देई छम्म देई जतुक देला उतुक सही गाकर फूल व चावल को देली में डालते हैं पर आज एक दो टोली के अलावा कोई भी बच्चों की टोली नही दिखाई दी।
समूचे उत्तराखंड में बड़ी धूम-धाम से फूल देई मनाया जा रहा है। उत्तराखंड की धरती पर अलग-अलग ऋतुओं के अनुसार पर्व-त्योहार मनाए जाते हैं। ये पर्व एक ओर हमारी संस्कृति को उजागर करते हैं, तो दूसरी ओर प्रकृति के प्रति पहाड़ के लोगों के सम्मान और प्यार को भी दर्शाते हैं। इसके अलावा पहाड़ की परंपराओं को कायम रखने के लिए भी ये पर्व-त्योहार खास हैं। फूल देई का सीधा संबंध भी प्रकृति से है I इस समय चारों ओर छाई हरियाली और नाना प्रकार के खिले फूल प्रकृति के यौवन में चार चांद लगाते हैं।

हिन्दू कैलेंडर के अनुसार चैत्र महीने से ही नव वर्ष शुरू होता है। इस नव वर्ष के स्वागत के लिए बसन्त के आगमन से ही पूरा पहाड़ बुरांस की लालिमा और गांव आडू, खुबानी के गुलाबी-सफेद रंगो से भर जाता है। खेतों में सरसों खिल जाती है तो पेड़ों में फूल भी आने लगते हैं। इस दिन छोटे बच्चे सुबह ही उठकर जंगलों की ओर चले जाते हैं और वहां से प्योली, फ्यूंली, बुरांस, बासिंग आदि जंगली फूलो के अलावा आडू, खुबानी, पुलम के फूलों को चुनकर लाते हैं और एक थाली या रिंगाल की टोकरी में चावल, हरे पत्ते, नारियल और इन फूलों को सजाकर हर घर की देहरी पर लोकगीतों को गाते हुये जाते हैं और देहरी का पूजन करते हुये पास-पड़ोस के घरों में जाकर उनकी दहलीज पर फूल चढ़ाते हैं और सुख-शांति की कामना करते हुए गाते हैं,।

देवभूमि खबर

Related articles