सरोवर नगरी में दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया

Spread the love

रिपोर्ट । ललित जोशी
नैनीताल, । सरोवर नगरी नैनीतालथाना तल्लीताल क्षेत्र अंतर्गत एक महिला के साथ युवक के द्वारा गाड़ी में दुष्कर्म किये जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना तल्लीताल के दूरस्थ गांव निवासी पीड़िता महाशिवरात्रि के दिन आरोपित युवक के साथ उसके वाहन में नैनीताल घूमने आई थी। वापसी में आरोपित युवक ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और थाना तल्लीताल क्षेत्र में ही गाड़ी में उसके साथ दुराचार किया। इसके बार आरोपित अमानवीयता की हदें पार कर बेहोश व दुष्कर्म पीड़िता को रात्रि में गाड़ी में बंद कर चला गया। रात्रि भर वह गाड़ी में बंद रही। सुबह लोगों को पता चला तो उसे गाड़ी से बाहर निकाला गया। इस बीच आरोपित उसके साथ हुई वारदात की बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। इस सूचना के आधार पर थाना तल्लीताल में आरोपित के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 342 व 506 के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। थाना प्रभारी विजय मेहता ने बताया कि मामले की विवेचना महिला उपनिरीक्षक पुष्पा को सोंपी गई है।

देवभूमि खबर

Related articles