कांग्रेस ने भी जगह जगह जाकर अलख जगानी शुरू कर दी
रिपोर्ट । ललित जोशी।
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में कांग्रेस ने भी जगह जगह जाकर अपनी अलख जगानी शुरू कर दी है। आज नगर कांग्रेस कमेटी की राजभवन व् अयारपाता वार्ड की वार्ड स्तरीय बूथ कमेटी की बैठक राजभवन में नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल की अध्यक्षता व् वार्ड प्रभारी (नगर पालिका सभासद) निर्मला चंद्रा के संचालन में हुई।
बैठक में बूथ कमेटी राजभवन वार्ड के अंतर्गत अध्यक्ष भूपेन्द्र सिह बिष्ट व् त्रिलोक राम को एवं अयारपाटा वार्ड के अंतर्गत अध्यक्ष प्रमोद कुमार एवं बंटू आर्य को मनोनीत किया गया और सियाज अहमद, मोहद खालिद, जावेद अहमद, हरीश चंद्रा, उमेद राम, जगदीस, ब्रिजेस्, महेश, विनोद शर्मा, रमेश चंद्रा, आदि लोगो ने सदस्यता ली।
बैठक में महिला कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या, नगर पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी, युथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष संजय कुमार, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष मीना बिष्ट, महिला नगर अध्यक्ष डॉ भावना बिष्ट, सूरज पांडे, बच्ची आर्या, भुवन बिष्ट, धर्मा चंदेल, छात्र नेता गौरव जोशी, गौरव कुमार, नासिर भाई आदि लोग उपस्थित रहे।


