भारत सरकार के द्वारा चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान
रिपोर्ट ललित जोशी
नैनीताल ।। सरोवर नगरी नैनीताल में हर रविवार को भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता कार्यक्रम स्वच्छ संकल्प देश का, विशेष सा के अन्तर्गत, नगर पालिका परिषद नैनीताल और हिलदारी टीम ने वृहत जन जागरुकता अभियान चलाया।कार्यक्रम में नगर पालिका और हिलदारी के सदस्यों ने घर – घर जाकर, स्थानीय नागरिकों से सामान्य स्वच्छता और कूड़ा प्रबंधन संबधित जानकारियां दी।
नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार वर्मा ने लोगो को बताया अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखना है ।और जो भी कचरा हमारे घर से निकलता है उसे सूखा, गीला, हानिकारक और बायो – मेडीकल के तौर पर समझते हुए अलग अलग रखना है। जिससे कि कूड़े का सही निस्तारण हो सके।
जागरुकता अभियान सूखा ताल वॉर्ड के मेट्रोपोल और रॉयल होटल के क्षेत्र में चलाया गया।
अभियान में नगर पालिका परिषद से सिटी मिशन मैनेजर (अर्बन लाइवलीहुड) जितेंद्र राणा और हिलदारी के प्रोजेक्ट लीड बृज तिवारी, लता, नाजिश, लुबना, काजल आदि ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया और स्थानीय लोगों को स्वच्छता विषयक जानकारी दी।


