सरोवर नगरी में मची होली की धूम
रिपोर्ट ललित जोशी
नैनीताल।। सरोवर नगरी में जहाँ हर गली कूचों में होली की गुंजायमान हो रही वही धार्मिक संस्था नव सांस्कृतिक सत्संग समिति शेर का डांडा में छोटे छोटे बच्चों द्वारा होली गायन किया गया जिसमें भगवान गणेश की होली गायी गयी। सिद्धि को दाता विघ्न विनाशक होली खेले गिरिजापति नन्दन।उसके बाद महिलाओं की होली की धूम से पूरा क्षेत्र होली मय हो गया। उन्होंने माँ की होली गाकर हो रही जे जे कार नन्दा मया तोरे भवन में….
इस अवसर पर समिति के सदस्यों द्वारा पारितोषिक वितरण भी किया।
मंच का संचालन डॉ हिमांशु पांडे ने किया।
मंच संचालन करते हुए, डां0 हिमांशु पाण्डे ने बताया की होली अपने आप में अदभुत त्यौहार है। डा0 पाण्डे ने बताया की मुख्य रुप से होली तीन प्रकार की होती है। खडी होली,बैठकी होली,महिला होली।
फिर 21 बाल कलाकारो ने अपनी प्रस्तुती दी, जिन्हें लगभग एक मास पूर्व से ही होली गायन कार्यशाला में प्रक्षिसण दिया जा रहा था। जिसमें होली खेलत नंदलाल ब्रज में. ……। आयी अचानक होली,….. । आज होली खेलन आये श्याम,आज बाको रंग में घोलो री……।
जिसमें कार्तिक कान्हा की भुमिका निभा रहे थे, व गरीमा राधा की भुमिका निभा रही थी ।
इस मौके पर नगर पालिका बालिका इण्टर स्कूल नैनीताल की 9 छात्राओं द्वारा अपनी प्रस्तुती दी गई। जिसमें विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती लता रावत ने हारमोनिया में अपनी संगत दी। बालिकाओ के द्वारा दैय्या रे मैं तो हार गयी….. । सजनी भाग्न से फागुन आयो, मैं तो खेलुगी सयाम साथ फाग…. । आओ आओ गजराज खेले होली. ….।
तत्पश्चात सभी बाल कलाकारो को पुरूस्कार दिया गया। इसके उपरांत क्षेत्र की महिलाओं के द्वारा होली गायन किया गया। हो रही जै-जै कार नैयना मैय्या तेरे भवन में.. ..।
वही संध्या संग पुरूष होलियारो ने मंच की शोभा बडायी।
पूरे कार्यक्रम के प्रारम्भ होने से पहले लोगो को सेनेटाइजर, और मास्क दिए गये । समिति के सदस्यों द्वारा सभी का होली की टोपी पहना कर स्वागत अभिनन्दन किया।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष खुशाल सिंह रावत, महासचिव पूरन चंद्र पांडे, निधी जोशी,प्रकाश जोशी, महावीर बिष्ट, प्रशांत दीक्षित, ललित जोशी, सन्तोष पंत, इंद्र सिंह रावत, बीरेंद्र जोशी, हिम्मत सिंह,दीपक जोशी, नीरज डालाकोटी, लक्ष्मण सिंह, चन्दन सिंह, चारु पन्त, महेश तिवारी,कुँवर सिंह, दिनेश जोशी,राजेश जोशी, प्रकाश चन्दोला, हर्षित जोशी,गणेश लोहनी, निकी चन्दोला, विकास,समेत कई लोग मौजूद रहे। मंच संचालन करते हुए, डां0 हिमांशु पाण्डे ने बताया की होली अपने आप में अदभुत त्यौहार है। डा0 पाण्डे ने बताया की मुख्य रुप से होली तीन प्रकार की होती है। खडी होली,बैठकी होली,महिला होली।
फिर 21 बाल कलाकारो ने अपनी प्रस्तुती दी, जिन्हें लगभग एक मास पूर्व से ही होली गायन कार्यशाला में प्रक्षिसण दिया जा रहा था।

