निकाले गए होटल कर्मचारियों ने नेता प्रतिपक्ष इंद्रा से नौकरी की लगाई गुहार

निकाले गए होटल कर्मचारियों ने  नेता प्रतिपक्ष इंद्रा से नौकरी की लगाई गुहार
Spread the love

रिपोर्ट । ललित जोशी
नैनीताल। सरोवर नगरी केमनु महारानी होटल से निकाले गएर्मचारियों के क्रमिक अनशन के 23वे दिन भी जारी रहा। अनशन में दयाल चंद और मछिन्दर पाल बैठे । सभा का संचालन उत्तराखंड होटल कर्मचारी संघ के महामंत्री नरेंद्र पपोला ने बताया
आज हमारा एक शिष्ट मंडल नेता प्रतिपक्ष श्रीमती इंद्रा हृदेश से मिला और उन्हें ज्ञापन देकर अपनी समस्या से अवगत कराया नेता प्रतिपक्ष ने आश्वासन दिया है कि इस समस्या को शासन प्रशासन तक अवश्य पहुचायेंगे ।

आंदोलन में पूर्व विधायक सरिता आर्य ने आकर आंदोलित कर्मचारियो से कहा कि इस लडाई में कोंग्रेस पार्टी साथ है। आज भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष पवन साह ने सभा को संबोधित कर कहा कि 6 अप्रैल 2021 को कर्मचारियों की समस्या का समाधान श्रम कार्यालय द्वारा नही किआ जाता है तो भारतीय मजदूर संघ आंदोलन को और उग्र कर नगर में जन आक्रोश रैली निकाल कर शासन एवम होटल प्रबंधक का घेराव करेगा। तथा भारतीय मजदुर संघ के जिला मंत्री वीरेंद्र खकरियाल ने कहा कि 33 दिन बीत जाने के बाद भी होटल प्रबंधक व जिला प्रशासन ने कर्मचारियों की समाधान नही निकला गया तथा कहा कि भारतीय मजदूर संघ का शिष्ट मंडल शीघ्र ही कुमाऊं आयुक्त तथा जिला अधिकारी को ज्ञापन देकर समस्या का समाधान निकालने की गुहार लगाएगा।

अन्य समर्थन देने वालो में यूकेडी के विधान सभा प्रभारी के एल आर्या, जिला संगठन मंत्री मदन गेड़ा, नासीर खान, विकास जोशी,चंदन राम,जगदीश प्रकाश, आनंद भट्ट, महिपाल सिंह, सुशील अधिकारी, किशन सिंह, खीम सिंह, गिरीश परगाई, राम लाल, मछिन्दर पाल इत्यादि उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles