HTML tutorial
HTML tutorial

आराघर चौकी ने अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करते हुए कार के साथ 03 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

आराघर चौकी ने अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करते हुए कार के साथ 03 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Spread the love

देहरादून।थाना डालनवाला, चौकी आराघर पुलिस ने 48 अद्धे रांयल स्टैग अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करते हुए कार के साथ 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया ।तीन फरार है। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना डालनवाला पर धारा 60/72 आबकारी अधिनियम धारा 188,34,269,270 ipc धारा 51बी आपदा अधिनियम,3 महामारी एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

प्रेसनोट कोतवाली डालनवाला दिनांक 25-05-2021


चौकी प्रभारी आराघर महावीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें सूचना दी कि गयी कि ठेके वाले अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर दिन में ठेके से शराब निकालकर क्षेत्र में ऊंची दरों पर बेच रहे हैं । इस सूचना पर तुरंत चीता 43 को साथ लेकर आराघर ठेके के पीछे दबिश दी गई तो कुछ लोग ठेके का ताला लगाकर भाग खड़े हुए तीन लोग पैदल पैदल तथा 3 लोग गाड़ी से भागने लगे गाड़ी कार संख्या यूके 07X8619 को रोककर नाम पता पूछते हुए तलाशी ली गई तो कार से 2 पेटी अध्धे कुल 48 अध्धे बरामद हुए ।पकड़े गए अभियुक्त गणों द्वारा अपना नाम रोहित पुत्र हरीश सिंह निवासी वल्टा थाना अल्मोड़ा जिला अल्मोड़ा उत्तराखंड ,विपिन चौहान पुत्र जयसिंह निवासी 50बी डांडीपुर थाना कोतवाली नगर देहरादून, जय गोपाल पुत्र हरनारायण निवासी 50 b डांडीपुर थाना कोतवाली नगर तथा भागे हुए अभियुक्त संदीप उर्फ बिन्नी ठेका कर्मचारी, प्रेम प्लॉट का मालिक, पर्री ठेके का मैनेजर पकड़े गएअभियुक्तों से 48 अध्धे अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन / तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया! उन्होंने बताया कि अभियुक्त गणों ने ठेके से शराब निकालने के लिए बड़ी चालाकी से दिनदहाड़े आराघर व टी जंक्शन पिकेट पुलिस कर्मचारी गणों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अपने मुखबिर लगा रखे थे तथा अपने वाहन पर सुराज सेवा दल कोविड-19 सोशल सर्विस फ़ॉर ऑक्सीजन एंड फ़ूड फॉर हेल्पलेस प्यूपल का बोर्ड लगा रखा था। आराघर थाना डालनवाला पुलिस द्वारा अभियुक्त गणों के नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए सटीक समय पर सटीक कार्रवाई की जिससे कि क्षेत्र में शराब तस्करों मैं भय बना हुआ है क्षेत्र के लोगों द्वारा इसकी प्रशंसा की गई है।

पुलिस टीम में उ.नि. महावीर सिंह ,आरक्षी विनोद कुमार,आरक्षी मुकेश जोशी,-हेमवती नंदन
थाना डालनवाला जनपद देहरादून थे।

देवभूमि खबर

Related articles