5 महीने से पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीणों ने निगम के कर्मचारियों का किया घेराव

5 महीने से पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीणों ने निगम के कर्मचारियों का किया घेराव
Spread the love

विनीत कंसवाल,उत्तरकाशी

उत्तरकाशी।विगत पांच माह से पेयजल संकट से जूझ रहे उत्तरकाशी के भटवाड़ी ब्लाक के लॉन्थरु गाँव के ग्रामीणों का सब्र टूटा ।ग्रामीणों ने निगम के कर्मचारियों का घेराव किया।

उत्तरकाशी के पर्वतीय क्षेत्र भटवाड़ी ब्लाक के लॉन्थरु गाँव के लोग इन दिनों दोहरे संकट से घिरे हुए है। एक तरफ जहां कोरोना संक्रमण का संकट खड़ा है तो वही दूसरी और पेयजल संकट की समस्या ग्रामीणों को सता रही है ।जल जीवन मिशन के तहत जहाँ घर- घर पानी देने का वादा सरकार ने किया था आज उसी मिशन ने लोगों को पानी की बूंद-बूंद के लिये तरसने को मजबूर कर दिया ।

पानी के लिये दर-दर भटक रहे लॉन्थरु गाँव के लोगों का कहना है कि मिशन से पूर्व पानी की कोई समस्या नही थी पर जब से घर- घर पानी के नल लगे है तब से ग्रामीण पानी के लिये परेशान है। ग्रामीणों ने कई बार जल संस्थान को लिखित व मौखिक रूप से अपनी चिन्ता जतायी पर जल संस्थान ने उसे नजरन्दाज कर चुप्पी साधी है ।
एक माह के पश्चात जल संस्थान की टीम द्वारा समस्या का कोई भी हल न निकालने पर ग्रामीण और भी ज्यादा आक्रोश दिखे ।वही गाँव के बच्चे पढाई छोड़कर पानी के लिए कतार में खड़े है ।

देवभूमि खबर

Related articles