HTML tutorial
HTML tutorial

पच्चीस मीटर पुल का निर्माण कार्य न होने से काफलीगैर कनारीछीना सड़क मार्ग अधर में,क्षेत्रवासियों में रोष

पच्चीस मीटर पुल का निर्माण कार्य न होने से काफलीगैर कनारीछीना सड़क मार्ग अधर में,क्षेत्रवासियों में रोष
Spread the love

अल्मोड़ा।लंबे समय से कनारीछीना काफलीगैर सड़क मार्ग की मांग करते आ रहे क्षेत्रवासियों के लिये 25मीटर पुल निर्माण का न होना आक्रोश का कारण बनता जा रहा है।क्षेत्रवासियों ने बैठक कर प्रशासन से शीघ्र अति शीघ्र पुल निर्माण करने की मांग की।

गौरतलब है कि 2021 में पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह व सांसद अजय टम्टा जी इस सड़क निर्माण कार्य उद्घाटन किया।20 सालो से अटकी हुई सड़क मार्ग का निर्माण कार्य शुरू करने के उपलक्ष्य रीठागाड के ग्रामीणों ने विधायक सांसद का ढोल नगाड़े के साथ स्वागत किया।। सड़क मार्ग का निर्माण कार्य तो हुआ लेकिन 25 मीटर पुल का निर्माण कार्य अभी भी लटका हुआ है।।

समाजिक कार्यकर्ता प्रताप सिंह नेगी का कहना है ये 25 मीटर पुल बनने से कनारीछीना काफलीगैर सड़क मार्ग संचालित हो सकती है। कनारीछीना काफलीगैर सड़क मार्ग शुरू होने से बागेश्वर व पिथौरागढ़ के सीमांत एरिया के गांव भी लाभविंत होते हैं।2021मे सड़क मार्ग का निर्माण कार्य शुरू लेकिन 2022आ गया अभी तक शासन प्रशासन की ओर इस पुल निर्माण कार्य के लिए कोई कार्रवाई या कोई समाधान नहीं किया गया ‌।

रीठागाडी दगड़ियों संघर्ष समिति के सदस्यों व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने पुल निर्माण कार्य  शुरू न होने पर आपत्ति जताई । उन्होंने शासन प्रशासन से जल्द से जल्द पुल निर्माण कार्य की मांग की।

इस अवसर पर समिति अध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी,पंकज पांडे, मनोज सिंह जडौत,दयाल पांडे,दयाल जोशी, दिनेश डसीला, ग्राम प्रधान हेमा, क्षेत्रीय पंचायत सदस्य चंद्रा देवी, ग्राम प्रधान बिरेंद्र सिंह बिष्ट, क्षेत्रीय पंचायत सदस्य मंगल रावत, क्षेत्रीय पंचायत किरन रावल, ग्राम प्रधान गीता चम्याल, महिला संगठन अध्यक्ष हेमा भट्ट आदि लोग मौजूद रहे

देवभूमि खबर

Related articles