सेराघाट के प्रांगण मे कलश यात्रा के साथ 3 दिवसीय कार्य क्रम का आयोजन,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष  कैलाश शर्मा  ने किया प्रतिभाग

सेराघाट के प्रांगण मे कलश यात्रा के साथ 3 दिवसीय कार्य क्रम का आयोजन,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष  कैलाश शर्मा  ने किया प्रतिभाग
Spread the love

अल्मोड़ा। वीणेश्वर महादेव मंदिर सेराघाट के प्रांगण मे कलश यात्रा के साथ 3 दिवसीय कार्य क्रम का आयोजन किया गया। प्रातः 9 बजे सरयू गंगा के आरती के साथ कलश यात्रा निकाली गयी ।कलश यात्रा सरयू तट से सेराघाट क्षेत्र की परिक्रमा करते हुए बीणा महादेव मंदिर तक पहुची उसके बाद शनिदेव महाराज के मंदिर मे प्राण प्रतिष्ठा की गयी! उसके बाद पूरे दिनभर कीर्तन भजनों का आयोजन किया गया ।

कल से अखण्ड रामायण काल आयोजन किया गया जायेगा और सोमवार को भंडारे के साथ  इसका समापन किया जायेगा ।कलश यात्रा मे सैकड़ों महिलाओं व भक्त जनो ने प्रति भाग किया यात्रा मे अल्मोड़ा के पूर्व विधायक व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष  कैलाश शर्मा  ने भी प्रतिभाग किया।

देवभूमि खबर

Related articles