HTML tutorial
HTML tutorial

दीपक जोशी के विरुद्ध द्वेष भावना के चलाई जा रही शासकीय कार्यवाही के विरोध में पछुवादून शाखा द्वारा बाइक रैली का आयोजन

दीपक जोशी के विरुद्ध द्वेष भावना के चलाई जा रही शासकीय कार्यवाही के विरोध में पछुवादून शाखा द्वारा बाइक रैली का आयोजन
Spread the love

देहरादून।उत्तराखंड जनरल ओबीसी संगठन की केंद्रीय कार्यकारणी के आह्वान पर उत्तराखंड सरकार द्वारा संगठन में अध्यक्ष श्री दीपक जोशी के विरुद्ध द्वेष भावना के चलाई जा रही शासकीय कार्यवाही के विरोध में पछुवादून शाखा द्वारा बाइक रैली का आयोजन किया गया।

बाइक रैली कोरोना महामारी के मद्देनजर समाजिक दूरी का पालन करते हुए एवम कोरोना काल मे अधिकतम संख्या 50 के भीतर रखते हुए, नियमो का पालन करते हुए निर्धारित रुट डाकपत्थर क्लब द्धितीय से प्रारम्भ होकर डाकपत्थर मुख्य चौराहे,कालसी रोड, टोंस कलोनी से होते हुये डाकपत्थर क्लब द्वितीय पर संपन्न हुई।
रैली के अंत मे शाखा अध्यक्ष श्री रिशान अली जी द्वारा सभा को संबोधित किया गया एवंम श्री दीपक जोशी के समर्थन में केंद्रीय कार्यकरणी के द्वारा आह्वान पर किये जाने वाले कार्यक्रमों को पूर्ण रूप से सफल बनाने के लिये सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

रैली में सर्वश्री चन्द्रशेखर पुरोहित, रामवीर सिंह रावत,भारत भूषण गैरोला,दीपचंद जोशी,शरद रघुवंशी, शिवेंद्र शर्मा ,मनोज रावत,दिग्विजय रावत रवि सिंह समेत अन्य कर्मचारी सम्मिलित हुए।

देवभूमि खबर

Related articles