सरोवर नगरी नैनीताल बारिश में भी पर्यटकों की चहल कदमी बढ़ी

सरोवर नगरी नैनीताल बारिश में भी पर्यटकों की चहल कदमी बढ़ी
Spread the love

रिपोर्ट ललित जोशी । छायाकार धर्मा चंदेल।
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में मौसम का मिजाज बदलने व बारिश के बाद भी पर्यटकों की संख्या में इजाफा बढ़ते जा रहा। जहां एक ओर जिला अधिकारी नैनीताल ने कोविड़ गाइड लाईन का पालन किये जाने के लिये संबंधित अधिकारियों के निर्देश दिये फिर भी नैनीताल में पर्यटकों की भरमार है।यहाँ बता दें सरोवर नगरी में आज सुबह से ही बारिश का दौर जारी था । फिर भी पर्यटकों ने छाता लेकर पर्यटक स्थलों का भरपूर आनंद लिया।वही जमकर पर्यटकों ने नोकायन के मजे लिए। यहाँ यह भी बता दें एक बारिश से ही नगर पालिका, पी डब्लू डी, सिचाई विभाग की पोल भी खुलती नजर आयी। सरोवर नगरी की गंदगी झील में समाती हुई भी नजर आ रही है।

देवभूमि खबर

Related articles