जनपद देहरादून में 1575 निराश्रित पशुओं को पशु आहार वितरित किया
देहरादून।देवभूमि खबर। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा स्वयं सेवी संस्थाओं के सहयोग से जनपद अन्तर्गत विकासखण्ड चकराता, विकासनगर, सहसपुर, रायपुर व डोईवाला में कुल 1575 निराश्रित पशुओं जिसमें 950 श्वान, 580 गौवंश एवं 45 अन्य पशुओं को चारा व पशु आहार उपलब्ध कराया गया। कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत जिला आपदा परिचालन केन्द्र देहरादून में जन सहायता हेतु स्थापित कन्ट्रोलरूम में कुल 35 काॅल प्राप्त हुई हैं, जिसमें, ई-पास हेतु 3, भोजन हेतु 2, राशन हेतु 24 एवं मेडिकल सहायता हेतु 6 काॅल प्राप्त हुई। जिला प्रशासन द्वारा भगत सिंह कालोनी में राशन एवं आवश्यक सामग्री की आपूर्ति की गयी इसके अलावा जिला पूर्ति विभाग द्वारा भगत सिहं कोलोनी में 20, लक्खीबाग में 20, एवं कारगीग्रान्ट में 10 गैस सिलेण्डर वितरित किये गये। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत भगत सिंह कालोनी में 647 तथा लक्खीबाग क्षेत्र में 607 एवं कारगीग्रान्ट में 382 उपभोक्ताओं को खाद्यान उपलब्ध कराया गया। दुग्ध विकास विभाग द्वारा भगत सिंह कालोनी, लक्खीबाग एवं कारगीग्रान्ट में 1010 ली0 दूध विक्रय किया गया। आज भगत सिंह कोलोनी में मोबाईल एटीएम वैन जनसुविधा हेतु उपलब्ध रही। कोरोना वायरस संक्रमण कोविड-19 की रोकथाम एवं अन्य व्यवस्थाओं के सम्पादन हेतु आज सुविधा सुपर मार्केट रिस्पना पुल देहरादून के 26 कार्मिकों को उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ ए.के डिमरी द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

