सीडीओ पांडे ने पाॅलीहाउस एवं नर्सरी में तैयार किए जा रहे पौधों के बारे में जानकारी ली

चमोली।सू0वि0।मुख्य विकास अधिकारी हंसादत्त पांडे ने शुक्रवार को कौठियालसैंण स्थित राजकीय उद्यान प्रेक्षत्र का स्थलीय निरीक्षण कर पाॅलीहाउस एवं नर्सरी में तैयार किए जा रहे पौधों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने जिला उद्यान केन्द्र की ओर से खरीदे गए 8 हार्सपाॅवर की टैक्टर मशीन का शुभांरभ भी किया।
मुख्य विकास अधिकारी ने कौठियालसैंण में विभिन्न पौधों के जीनबैंक तैयार करने पर उद्यान विभाग के कार्यो की सराहना की। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में निश्चित रूप से यहाॅ पर उगाए जा रहे पौधों से जिले के ही नही अपितु पूरे प्रदेश के काश्तकारों को इसका लाभ मिलेगा। इस दौरान उन्होंने उद्यानीकरण कार्यो के लिए एग्रीमेट कंपनी से 1.92 लाख की लागत से खरीदे गए आठ हाॅर्सपावर के दो टैक्टर मशीनों का शुभांरभ भी किया। उन्होंने कहा कि टैक्टर मशीन से उद्यीनीकरण के कार्यो में लगे कार्मिकों को और अधिक सुविधा मिलेगी।
मुख्य उद्यान अधिकारी नरेन्द्र यादव ने जानकारी दी कि कोठियालसैंण में यह स्थान पहले किसी अन्य संस्था के पास था, जो उद्यान विभाग को हंस्तारित किए बगैर यहाॅ से चली गई। उन्होंने बताया कि उद्यान विभाग ने यहाॅ पर विभिन्न पौधों की नर्सरी तैयार करने का कार्य शुरू किया है। कहा कि यहाॅ पर 2.74 एरिया में राई, मूली, प्याज, मिर्च, बैंगन, भिण्डी की पौध के साथ-साथ आॅवला, अखरोट, चूलू, पिकनेट की नर्सरी तैयार की गई है। बताया कि इस नर्सरी से 82 किलो राई बीज, 2.5 लाख प्याज के पौध तैयार कर काश्तकारों को वितरित किए गए। वही 5 हजार एन-7 प्रजाति के आवाला, 20 हजार चुलू रूट स्टाक, 1 हजार पिकन नेट रूट स्टाक की नर्सरी तैयार हो रही है। उन्होंने कहा कि जिले में ऐसे 10 राजकीय पौधशाला में कार्य किया जा रहा है और आने वाले समय न सिर्फ अपने जिले में, बल्कि दूसरे जिलो के लिए भी यहाॅ से विभिन्न पौधों की आपूर्ति की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अपर कृषि अधिकारी जीतेन्द्र भाष्कर एवं उद्यान विभाग के कार्मिक भी मौजूद थे।

