पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन ने चलाया ट्विटर महा अभियान ,कार्मिकों ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा

पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन ने चलाया ट्विटर महा अभियान ,कार्मिकों ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा
Spread the love

देहरादून।।राष्ट्रीय कार्यकारिणी के द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज उत्तराखंड के सभी कार्मिकों द्वारा बड़े उत्साह के साथ ट्विटर कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन एनएमओपीएस उत्तराखंड के हजारों कार्मिकों द्वारा आज पुरानी पेंशन को लेकर ट्विटर महा अभियान कार्यक्रम 2:00 से 5:00 के बीच चलाया गया। सभी राजनीतिक दलों से अनुरोध किया गया कि वह अपने घोषणापत्र में समयबद्ध रूप से पुरानी पेंशन बहाल किए जाने की घोषणा करें ।ट्वीट प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं सभी राजनीतिक दलों के प्रमुख नेताओं को टैग किया गया।

एनएमओपीएस के प्रदेश अध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली ने कहा कि उत्तराखंड से हजारों कर्मचारियों ने इस मुहिम को सफल बनाने के लिए कई बार ट्वीट किया इससे यह प्रदर्शित होता है कि उत्तराखंड के अंदर एनएमओपीएस के बैनर तले सभी कर्मचारी संगठन एवं सभी कार्मिक लामबंद हो रहे हैं ।एकजुट हो रहे हैं 15 नवंबर को परेड ग्राउंड में आयोजित विशाल महारैली के बाद उत्तराखंड के सभी कार्मिक एनएमओपीएस के हर कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रहे हैं। उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त 10 महासंघ का एवं 60 से अधिक मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठनों का एनएमओपीएस को लगातार समर्थन मिल रहा है ।आज का ट्वीट कार्यक्रम पूरी तरह से सफल रहा एवं पहले न0 पर ट्रेड किया।

ट्वीट कार्यक्रम में एनएमओपियस की प्रदेश अध्यक्ष जीत मणि पैन्यूली ,प्रदेश महामंत्री मुकेश रतूड़ी ,प्रदेश कोषाध्यक्ष शांतनु शर्मा ,चेयरमैन संघर्ष समिति इंजीनियर जगमोहन सिंह रावत ,हेमलता काजालिया, निशांत सिंह ,मदन राणा, संजय शर्मा, प्रवेश उनियाल ,सूर्य सिहं पवांर ,मनोज अवस्थी एवं सभी जनपदों के जिला अध्यक्ष महामंत्री एवं समस्त कार्य को द्वारा ट्वीट किया गया ट्विटर महा अभियान को सफल बनाने के लिए समस्त कार्मिकों को धन्यवाद ज्ञापित किया ।

देवभूमि खबर

Related articles