पुलिस अधीक्षक चमोली ने लगवाया कोरोना वैक्सीन का पहला टीका,सबसे की अपील
चमोली।कोविड संक्रमण के रोकथाम में फ्रंट लाईन वर्कर्स के किये जा रहे टीकाकरण अभियान के क्रम में, आज पुलिस अधीक्षक जनपद चमोली श्री यशवंत सिंह चौहान ने सीएचसी जोशीमठ में कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगवाया । 08 फरवरी से प्रारम्भ हुए इस अभियान में पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अवसर देते हुए उनको पहले टीका लगवाए जाने की प्राथमिकता दी गई तथा आज स्वयं टीकाकरण किया गया। पुलिस अधीक्षक ने आश्वस्त किया कि, इस वैक्सीन को लगाए जाने से कोई परेशानी नहीं हो रही है तथा वैक्सीन कोविड संक्रमण को रोकने में असरकारक है। उनके द्वारा सभी पुलिस जनों एवं आम लोगों से अपील की कि अपनी बारी आने पर सभी लोग नि:संकोच टीका लगवाएं तथा कोविड संक्रमण को समाप्त करने में अपना योगदान दें,साथ ही टीके की दूसरी खुराक लगने तक सभी लोग कोरोना संक्रमण से बचाव संबंधी सावधानियों का पालन करें।

