डीआईजी नीरू गर्ग ने किया गोवंश संरक्षण स्क्वाड का गठन,प्रभारी किया नियुक्त
देहरादून।पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल नीरू गर्ग ने परिक्षेत्र स्तर पर गौवंश सरंक्षण स्क्वाड का पुनर्गठन कर प्रभारी के रुप मे निरीक्षक मुकेश सिंह चौहान को नियुक्त किया।
स्क्वाड का कार्यक्षेत्र सम्पूर्ण गढ़वाल परिक्षेत्र होगा स्क्वाड में 02 उ0नि0,01 हे0कां0 एलआईयू तथा 06 कांस्टेबल नियुक्त किये गये हैं। साथ ही निर्देशित किया गया कि उक्त स्क्वाड उत्तराखण्ड गोवंश संरक्षण अधिनियम 2007 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के प्राविधान के तहत कार्यवाही करेगा एवं परिक्षेत्र के जनपदों में अवैध/वैध स्लॉटर हाउसो की सूची तैयार कर अवैध रूप से चल रहे स्लॉटर हाउसों एवं अवैध रूप से गोवंश लाने व ले जाने वालो के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करेगा। गोवंश संरक्षण स्क्वाड के कार्यो की पाक्षिक समीक्षा एसएसपी हरिद्वार द्वारा की जायेगी तथा मासिक समीक्षा करने के पश्चात आख्या पुलिस मुख्यालय को प्रेषित की जायेगी।

