चमोली पुलिस ने छात्र-छात्राओं एवं ग्रामवासियों को मानव तस्करी, बाल एवं महिला संबंधी अपराधों के प्रति किया गया जागरूक

चमोली पुलिस ने छात्र-छात्राओं एवं ग्रामवासियों को मानव तस्करी, बाल एवं महिला संबंधी अपराधों के प्रति किया गया जागरूक
Spread the love

चमोली।चमोली पुलिस ने राजकीय इंटर कॉलेज डुंगरी मैकोट के छात्र-छात्राओं एवं माणा घिंघराण के ग्रामवासियों को मानव तस्करी, साइबर अपराधों, ड्रग्स के दुष्प्रभावों, बाल श्रम, महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों के प्रति जागरूक किया ।

चमोली पुलिस द्वाराआम जन मानस को वर्तमान में बढ़ रहे साइबर अपराधों, ड्रग्स के दुष्प्रभावों, मानव तस्करी, महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों के प्रति अधिक से अधिक जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में आज एएचटीयू प्रभारी श्री मनोज नेगी द्वारा अपनी टीम के साथ राजकीय इंटर कॉलेज डुंगरी मैकोट के छात्र-छात्राओं एवं माणा घिंघराण के ग्रामवासियों को मानव तस्करी, साइबर अपराधों, ड्रग्स के दुष्प्रभावों, बाल श्रम, महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों की विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया, साथ ही पुलिस हेल्पलाईन नम्बर 112 एवं साइबर अपराध की सूचना हेतु जारी नम्बर 1930, एवं बाल सुरक्षा हैल्प लाइन 1090 की जानकारी देकर जागरुकता पैम्पलेट वितरित किये गए।

देवभूमि खबर

Related articles