350 ग्राम चरस के साथ एसओजी एवं कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस ने नगरासू निवासी एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
चमोली। एसओजी एवं कर्णप्रयाग पुलिस ने 350 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली कर्णप्रयाग में मु0अ0सं0- 44/21, धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।।
जनपद पुलिस द्वारा लगातार मादक पदार्थों के विरूद्ध कार्यवाही के क्रम में आज एसओजी चमोली एवं कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कोतवाली कर्णप्रयाग क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त अनुज नेगी पुत्र श्री राजेंद्र सिंह नेगी, निवासी-नगरासू, पो0-घोलतीर, जिला-रुद्रप्रयाग, उम्र 21 वर्ष को राडखी गदेरे, सिमली के पास से 350 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली कर्णप्रयाग में मु0अ0सं0- 44/21, धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर अभियुक्त उपरोक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।
पुलिस टीम में निरीक्षक श्री मनोज नेगी (प्रभारी एसओजी/ एन्टी ड्रग्स टास्क फोर्स) का0 अंकित पोखरियाल ( एसओजी)का0 सतेंद्र लाल (कोतवाली कर्णप्रयाग) थे।

