डीजीपी अशोक कुमार ने लापरवाही करने पर पीरूमदारा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक को निलंबित करने के दिये निर्देश

डीजीपी अशोक कुमार ने लापरवाही करने पर पीरूमदारा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक को निलंबित करने के दिये निर्देश
Spread the love

देहरादून।पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में असफल रहने पर जनपद नैनीताल के पीरूमदारा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कविन्द्र शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल को निर्देशित किया है।

उल्लेखनीय है कि विगत वर्ष 2020 मे पीरूमदारा क्षेत्र में कुल 13 सड़क दुर्घटनाओं में 10 लोगो ने अपनी जान गवाई थी। दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चौकी प्रभारी को समय-समय पर निर्देशित भी किया गया था। कल 25 जनवरी को भी एक ट्रैक्टर ट्रौली ने दो बच्चों को टक्कर मार दी थी, जिसमें एक की मौके पर ही मृत्यु और एक गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिस सम्बन्ध में स्थानीय जनता द्वारा आन्दोलनात्मक कार्यक्रम भी किये थे।

देवभूमि खबर

Related articles