पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने घटनाओं के खुलासे हेतु 03 दिन का दिया अल्टीमेटम

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने घटनाओं के खुलासे हेतु 03 दिन का दिया अल्टीमेटम
Spread the love

देहरादून ।पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने उधमसिंहनगर के काशीपुर में खनन कारोबारी की हत्या, डोईवाला में हुई डकैती एवं जनपद हरिद्वार में पुलिसकर्मियों पर हुई फायरिंग के खुलासे हेतु 03 दिन का अल्टीमेटम दिया गया है l

उन्होंने कहा है कि 03 दिन में उक्त घटनाओं का खुलासा/ गिरफ्तारी न होने पर संबंधित थाना प्रभारी एवं क्षेत्राधिकारी को हटाया जाएगा lइसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि संबंधित जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को भी उपरोक्त घटनाओं के जल्द खुलासे न होने पर अपराध नियंत्रण में नाकाम माना जाएगा l

देवभूमि खबर

Related articles