पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने किये माँ नयना देवी के दर्शन
नैनीताल से है खासा लगाव
ललित जोशी, नैनीताल*
नैनीताल।सरोवर नगरी नैनीताल में पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने मां नयना देवी के दर्शन किये साथ मे उनकी पत्नी भी मौजूद रही।
मंदिर में पूजा अर्चना की। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश में शांति और खुशहाली की कामना की। इससे पहले ऊधमसिंहनगर और नैनीताल में आयोजित सैनिक सम्मेलन में पुलिस कर्मियों को ईमानदारी और शालीनता से ड्यूटी करने के निर्देश दिए। डीजीपी ने मुख्य तौर पर साफ किया कि अनुशासनहीनता, भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर बर्दाशत नहीं किया जाएगा। हालांकि उन्होंने मातहतों को यह विश्वास दिलाया कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से लिया जाएगा।
इस मौके पर आईजी कुमाऊं अजय रौतेला, एएसएपी नैनीताल सुनील कुमार मीणा, एएसपी राजीव मोहन व सीओ नैनीताल विजय थापा आदि उनके साथ रहे।पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार का नैनीताल से लगाव रहा है। आईजी कुमाऊं रहते हुए उन्होंने स्थानीय स्तर पर खासी लोकप्रियता हासिल की थी।

