डीजी अनिल रतूड़ी के सेवानिवृत्त होने की विदाई परेड की तैयारी पूरी, डीआईजी ने किया निरीक्षण

डीजी अनिल रतूड़ी के सेवानिवृत्त  होने की विदाई परेड की तैयारी पूरी, डीआईजी ने किया निरीक्षण
Spread the love

देहरादून।श्रीमान अनिल के0 रतूडी पुलिस महानिदेशक के सेनानिवृत होने के उपलक्ष्य में सम्मान में होने वाली विदाई परेड की तैयारियों का पुलिस उपमहानिरीक्षक अरुण मोहन जोशी ने किया निरिक्षण।

पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड श्रीमान अनिल के0 रतूडी के सेनानिवृत होने के उपलक्ष्य में होने वाली भव्य रैतिक परेड कि तैयारियों को लेकर पुलिस लाइन देहरादून में रैतिक परेड का निरिक्षण किया। परेड का नेतृत्व सुश्री रेखा यादव सहायक पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वितीय कमाण्ड श्री शेखर सुयाल पुलिस उपाधीक्षक देहरादून व परेड एडज्यूटेन्ट सुश्री पल्लवी त्यागी पुलिस उपाधीक्षक नेहरू कालोनी देहरादून के साथ किया गया। परेड में उत्तराखण्ड पुलिस की विभिन्न शाखाए ट्रैफिक पुलिस,आर्म्ड पुलिस, आई0आर0बी0, महिला पी0ए0सी0,कमाण्डो दस्ता तथा पुलिस बैण्ड आदि सम्मिलित हुए

देवभूमि खबर

Related articles