महावीर जैन मिलन मूकमाटी द्वारा धूमधाम से मनाया गया तीज का त्योहार 

Spread the love

देहरादून।देवभूमि खबर। भारतीय जैन मिलन के महिला जैन मिलन मूकमाटी द्वारा तिलक रोड स्थित महावीर जैन कन्या पाठशाला स्कूल में तीज का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। इसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में निर्णायक रही भारतीय जैन मिलन की केंद्रीय संयोजिका एवम भारतीय जनता पार्टी की महानगर संयोजिका वीरांगना मधु जैन, स्कूल की प्रबंधक वीरांगना ममलेश जैन की उपस्थिति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

मधु जैन ने बताया कि भवघ्ष्यि पुराण में देवी पार्वती माता ने खुद बताया है किघ् सावन के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिघ्घ्घ्थि को स्त्रिघ्यों के सुहाग और सौभाग्य की प्राप्तिघ् होती है। सावन महीने में तृतीया तिघ्थि कई वर्षों की कड़ी तपस्या के बाद देवी पार्वती ने भगवान शघ्वि को पति रूप में पाने का वरदान प्राप्त किया था। इस दिन जगह-जगह झूले पड़ते हैं। इस त्योहार में स्त्रियां हरी लहरिया या चुनरी में गीत गाती हैं, हरे रंग की चूड़ियां पहनती हैं, मेंहदी लगाती हैं, श्रृंगार करती हैं, झूला झूलती हैं और नाचती हैं। हरियाली तीज के दिन कई जगहों पर मेले भी लगते हैं और माता पार्वती की सवारी बड़े धूमधाम से निकाली जाती है। कार्यक्रम में तीज तंबोला कराया गया। मीडिया प्रभारी सचिन जैन ने बताया कि तीज क्वीन के लिए वीरांगना गीतिका जैन को चुना गया। तीज उवॅशी के लिए वीरांगना ज्योति जैन को चुना गया। तीज सखी के लिए वीरांगना सुनीता जैन को चुना गया। नाचे मयूरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर पूनम जैन रही। कार्यक्रम में बालिकाओं ने भी मनमोहक और सुंदर प्रस्तुति दी जिसमें कनिष्का प्रथम वंशिका द्वितीय और पियल तृतीय स्थान पर रही। कार्यक्रम में वीरांगना संगीता जैन, मंत्री सुनैना जैन, सरिता जैन, चारु, पलक, आयुषी, सुप्रिया, अंजु जैन, सुरभि जैन, नेहा जैन, रीटा जैन, मोनू जैन, प्रियंका जैन, नित्या जैन, कृतिका जैन आदि उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles