सीपीयू कर्मी के कामकाज की हर माह समीक्षा होगीः केवल खुराना

सीपीयू कर्मी के कामकाज की हर माह समीक्षा होगीः केवल खुराना
Spread the love

देहरादून।देवभूमि खबर। राजधानी में सीपीयू यूनिट कई बिंदुओं पर कार्यवाही करेगी। जिनमें डीएल निलंबन, रेड लाइट जंप, शराब पीकर वाहन चलाना, ओवर स्पीड, ओवर लोडिंग, मोबाइल का प्रयोग को शामिल किया गया है। साथ ही स्टंट ड्राइविंग, बिना नंबर प्लेट वाहन, गलत दिशा में वाहन चलाने, गलत तरीके से पार्क वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई करनी है। अपराध में महिलाओं से छेड़छाड़, चेन स्नेचिंग, बिना नंबर प्लेट वाहन, संदिग्ध वाहनों की चेकिंग, अवैध असलाह चेकिंग एवं नाकाबंदी में जिला पुलिस के साथ चेकिंग की कार्रवाई करनी होगी।
स्कूल खुलने और बंद होने के दौरान भी सीपीयू को शहर में व्यवस्था देखनी होगी। ट्रैफिक निदेशक केवल खुराना ने कहा कि हर माह सीपीयू कर्मी के कामकाज की समीक्षा होगी। इसके लिए पुलिस अधीक्षक यातायात आवंटित कैमरों की रिकार्डिग देखेंगे। कैमरों की रिकार्डिग में छेड़खानी की भी अलग से जांच की जाएगी। राज्य में तैनात सीपीयू को जिला पुलिस हर माह रोटेशन पर तैनात करेगी। इस दौरान हर माह के कार्यों की समीक्षा की जाएगी। समीक्षा में जो भी यूनिट कमजोर होगी, उसको हटाया जाएगा। उनकी जगह नई यूनिट गठित होगी। सीपीयू की मोटर साइकिल को 100 नंबर की बजाए अब 112 से जीपीएस से जोड़ा जाएगा व यातायात पुलिस से संबधित भ्रष्टाचार की शिकायत के लिए निदेशालय की वेबसाइट पर ट्रैफिक कर्मियों के खिलाफ शिकायत कालम भी बनाया जायेगा।

देवभूमि खबर