जिलाधिकारी ने ली जिला स्तरीय गंगा संरक्षण समिति की बैठक
रूद्रप्रयाग ।जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने जिला कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय गंगा संरक्षण समिति की बैठक ली। बैठक में जिलाधिकारी ने अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को हर कस्वें में स्वच्छता समिति की बैठक कर जिला स्तरीय गंगा सरक्षण समिति को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा। बैठक में जिलाधिकारी ने नगरपालिका एवं नगर पंचायतों के अधिषासी अधिकारियों को निर्देष दिए कि घर से कूडा उठाने वाले पर्यावरण मित्र के पास दो बैग (गीला व सूखा) जैविक और अजैविक कूडे के लिए दिये जाय तथा घर से कूडा उठाने वाले पर्यावरण मित्र को वर्दी मंे भेजने के भी निर्देष दिए। साथ ही स्वच्छता बनाये रखने के लिए प्रत्येक वार्ड में स्वच्छता जागरूकता पखवाडे का आयोजन किया जाय।
बैठक में यह भी तय किया गया कि नदी के किनारे गंगा को स्वच्छ बनाये रखने के लिए महिला मंगल दल तथा नुक्कड नाटय के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। साथ ही गंगा को स्वच्छ बनाये रखने के लिए नगर पालिका एवं नगर पंचायत के अधिषासी अधिकारियों को स्थान चिन्हित कर सी0सी0 कैमरे लगाये जाने का निर्णय लिया गया। बैठक के पष्चात जिला स्तरीय गंगा संरक्षण समिति द्वारा नंमामि गंगे के तहत बने 05 सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
बैठक में पर्यावरणविद् श्री जगत ंिसंह जंगली, परियोजना अर्थषास्त्री एम0एस0 नेगी, उप प्रभागीय वनाधिकारी महिपाल सिंह सिरोही, जिला पर्यटन अधिकारी सुषील नौटियाल, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत जी0पी0 आर्य, सहायक अभियन्ता विनोद कुमार मलेठा, आपदा प्रबन्धन अधिकारी हरीष शर्मा, अधिषासी अधिकारी नगर पालिका रूद्रप्रयाग संजय सिंह रावत, अधिषासी अधिकारी ऊखीमठ धर्मानन्द शर्मा सहित समिति के सदस्य उपस्थित थे।

