राजस्व वसूली को लेकर एक भी मौका न गवायें : गर्ब्याल

Spread the love

पौड़ीजिला कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर की उपस्थिति में अपर जिलाधिकारी डाॅ. एस.के. बरनवाल ने राजस्व विभाग की मासिक स्टाफ समीक्षा बैठक ली। गत बैठक में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने राजस्व वसूली की कम प्रगति को लेकर कड़ी नाराजगी व्यक्त की थी, जिस पर संबंधित कार्मिकों द्वारा अपने दायित्वों का निर्वह्न कर कार्याें में तेजी लाते हुए 98 लाख से अधिक वसूली करने पर अपर जिलाधिकारी द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई।
अपर जिलाधिकारी डाॅ. बरनवाल ने राजस्व विभाग की पटलवार कार्य प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली को लेकर एक भी मौका न गवायें। अपने दायित्वों को भलि-भांति समझते हुए कार्याें को निस्तारित करेंगें। राजस्व एवं रेगुलर पुलिस की समीक्षा के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री कुंवर ने कहा कि राजस्व पुलिस को टेक्निकल एड की सुविधा मुहैया होनी चाहिए, जिससे उन्हें अपने कार्यों को निस्तारित करने में सुगमता हो। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के मामले पर सीधा उनके फोन नम्बर पर सम्पर्क कर सहयोग ले सकेंगें। उन्होंने कहा कि जनपद में पहाड़ी क्षेत्रवासियों की दरियादिली एवं भोलापन को देखते हुए क्षेत्र में विचरण करने वाले बाहरी लोगों द्वारा लूट खसौट आदि के मामले को बढ़ावा मिल रहा है, जिसको दृष्टिगत रखते हुए जनपद के समस्त क्षेत्रों में विचरण, निवास करने वाले, मजदूर, औषधि/जड़ी-बूटी विक्रेता, भिखारी एवं फेरी वाले आदि लोगों का सत्यापन किया जा रहा है। कहा कि अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत इस कार्य को बेहतरी से करेंगें, ताकि क्राइम को समाप्त किया जा सके।
परिवहन विभाग की समीक्षा के दौरान अपर जिलाधिकारी ने निरन्तर चैकिंग अभियान चलाने के निर्देश के साथ माह में सात दिन से अधिक संयुक्त चैंकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिये। उन्होंने स्टाम्प, रजिस्ट्री समीक्षा के दौरान कार्य प्रगति की विस्तृत जानकारी ली, जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि नवीनतम हुए रजिस्ट्री की जांच हेतु उप जिलाधिकारियों को मानक के अनुरूप वितरित करें, ताकि स्टाम्प शुल्क चैरी को पूर्ण रूप से रोका जा सके। उन्होंने तहसील चैबट््टाखाल एवं यमकेश्वर में निर्माणाधीन भवन आदि का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित उपजिलाधिकारी को आख्या रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिये। साथ ही अनिवार्य सेवानिवृत्त की सूची भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने रिखणीखाल एवं जाखणीखाल में कम्प्यूटर संयंत्र सहित कार्यालय स्थापित करने हेतु ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को निर्देशित किया।
बैठक में मुख्यमंत्री राहत कोष, भूमि संबंधित मामले, तहसीलवार कोर्ट के लम्बित वादों, पुलिस एवं रेगुलर पुलिस के मामले आदि के कार्य प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बैठक में दिये गये निर्देशों को गम्भीरता से लेते हुए निस्तारित कार्याे की सूचनाऐं संबंधित पटल को प्रस्तुत करें।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी दिपेन्द्र सिह नेगी, योगेश सिंह मेहरा, सौरभ असवाल, अपर्णा ढौंडियाल, मनीष कुमार, ईडीएम प्रकाश चैहान, एआरटीओ द्वारीका प्रसाद, तहसीलदार सुनील राज, मनमोहन सिंह खण्डूड़ी, सहायक व्यैक्तिक जिलाधिकारी दीपक नेगी, सहित राजस्व से संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles