जिले में बाॅक्सिंग, ताइक्वाडों, रेसलिंग प्रतियोगिताओं के प्रशिक्षण हेतु भी शीघ्र कोच की व्यवस्था की जाएगी:डीएम

Spread the love

चमोली।प्रारम्भिक शिक्षा द्वारा खेल मैदान गौचर में संचालित तीन दिवसीय जनपद स्तरीय शरद एवं शीतकालीन क्रीडा प्रतियोगिताओं का शुक्रवार को पुरस्कार वितरण एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ। खेलकूद प्रतियोगिताओं के समापन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि/जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने विभिन्न खेलकूद स्पर्धाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेता छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति दी गई।

जिलाधिकारी ने खेलकूद प्रतियोगिताओं के सभी विजेता छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भवष्यि की शुभकामनाएं दी। कहा कि सभी बच्चे जो अपने स्कूल से ब्लाक एवं ब्लाक से जिला स्तर की प्रतियोगिता तक पहुॅचें है व सभी बधाई के पात्र है। खेलकूद में जीत हार तो लगी रहती हैं इसमें किसी को भी निराश होने की जरूरत नही है। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में बाॅक्सिंग, ताइक्वाडों, रेसलिंग आदि खेलकूद प्रतियोगिताओं के प्रशिक्षण हेतु भी शीघ्र कोच की व्यवस्था की जाएगी, ताकि इन खेलों में भी जिले के छात्र-छात्राओं को अच्छा प्लेटफार्म मिले और वे अच्छा प्रदर्शन कर सके।
जनपद स्तरीय शरद एवं शीतकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं के तहत 11 से 13 सितंबर तक प्रारम्भिक विद्यालयों के बालक एवं बालिका वर्ग में दौड, खो-खो, कब्बडी, लम्बीकूद, गोला फेंक, चक्का फेंक, हाॅकी, वैटमिंटन, बाॅलीबाल, ताइक्वाडों, क्रिकेट के साथ-साथ योगा, व्यायाम विशेष प्रदर्शन तथा लोकनृत्य व समूह गान की जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं संपन्न हुई। बालक वर्ग की 50 मीटर दौड में गैरसैंण ब्लाक की टीम प्रथम, पोखरी द्वितीय तथा कर्णप्रयाग तृतीय स्थान पर रही। वही 50 मीटर बालिका वर्ग की दौड में गैरसैंण प्रथम, कर्णप्रयाग द्वितीय तथा देवाल की टीम तृतीय स्थान पर रही। 100 मीटर बालक वर्ग की दौड में गैरसैंण प्रथम, कर्णप्रयाग द्वितीय तथा देवाल तृतीय तथा 100 मीटर बालिका वर्ग में नारायणबगड प्रथम, गैरसैण द्वितीय तथा घाट ब्लाक की टीम तृतीय स्थान पर रही। कब्बडी में गैरसैंण विजेता तथा दशोली की टीम उप विजेता जबकि लोकनृत्य में कर्णप्रयाग ब्लाक की टीम विजेता व गैरसैंण उपविजेता रही। समूह गान में दशोली ब्लाक की टीम विजेता तथा कर्णप्रयाग की टीम उपविजेता रही। सभी प्रतियोगिताओं के विजेता एवं उप विजेताओं को प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक नरेश कुमार हल्दियानी, बीईओ ताजवर सिंह कण्डारी, उप शिक्षा अधिकारी कैना चैहान, जनपदीय अध्यक्ष दिगंबर सिंह नेगी, जनपदीय कोषाध्यक्ष महिपाल सिंह चौहान, जनपदीय मंत्री मुकेश नेगी, जनपद कार्यकारणी के अध्यक्ष मनोज शाह, कोषाध्यक्ष दिनेश नैनवाल, महामंत्री सुजान बुटोला आदि सहित प्रारम्भिक शिक्षा के शिक्षक व समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी तथा खेलकूद में प्रतिभाग करने वाले विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles