नारदशिला से ऊपर प्रोटेक्शन कार्य व नदी के डायवर्जन का कार्य जल्द ही प्रारंभ किया जाएगा:मंगेश

नारदशिला से ऊपर प्रोटेक्शन कार्य व नदी के डायवर्जन का कार्य जल्द ही प्रारंभ किया जाएगा:मंगेश
Spread the love

रूद्रप्रयाग ।देवभूमि खबर। संगम की सुरक्षा हेतु जिलाधिकारी मंगेश घिलड़ियाल द्वारा संगम क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर संगम को पूर्णतः सुरक्षित करने हेतु ई ओ नगरपालिका को तीन दिन के भीतर संगम में रैलिंग व चैन लगाने हेतु निर्देशित किया। मौके पर अधिशासी अभियंता सिंचाई पी एस बिष्ट ने बताया कि नारदशिला से ऊपर प्रोटेक्शन कार्य व नदी के डायवर्जन का कार्य जल्द ही प्रारंभ किया जाएगा जिसमे लगभग 55 लाख की लागत आएगी जिसका प्राकलन भी पारित हो चुका है। नदी के डायवर्जन कार्य मे संगम से पानी को प्रत्यावर्तित किया जाएगा अर्थात पानी की धारा को दूर व मंदिर की ओर मलवा लाया जाएगा।
   इसके साथ हु मंदिर के प्रांगण में प्लेटफॉर्म का कार्य किया जाएगा जिसमे नदी से कॉलोम उठाकर कार्य किया जाएगा। इस कार्य के लिये प्राकलन तैयार कर लिया गया है जिसमे 65 लाख की लागत आएगी।
      इस अवसर पर  सभासद सुरेंद्र रावत, सी ओ पुलिस गणेश लाल कोहली, ए ई प्रवीन डुंगरियाल, ई ओ सीमा रावत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

देवभूमि खबर