स्ट्रीट वेंडर्स ने निकाला धन्यवाद पैदल मार्च
हरिद्वार।देवभूमि खबर। रेडी-पटरी, हाथ-ठेली, फेरी-टोकरी के स्ट्रीट वेंडर्स (प्रदेश भर के सामुहिक लघु व्यापारियों का मात्र संगठन) लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा की अगुवाई में बेल वाला ग्राउंड से बिरला चैक तक लघु व्यापारियों की भारी तादाद में पैदल मार्च निकालकर हरिद्वार नगर निगम प्रशासन द्वारा पूर्व के प्रस्तावित 12 वैंडिंग जॉन में से 3 वैंडिंग जॉन- पुल जटवाड़ा, सेक्टर-2 बैरियल भगत सिंह चैक, बेलवाला चंडीघाट मार्ग तीन वैंडिंग जॉनो में लघु व्यापारियों की स्थापन की कार्रवाई व पंजीकरण से उत्साहित लघु व्यापारियों ने प्रदेश सरकार व नगर निगम प्रशासन का आभार प्रकट करते हुए नारेबाजी के साथ पैदल मार्च निकालकर धन्यवाद ज्ञापित किया।उत्तराखंड बनने के उपरांत अरसे से लघु व्यापारी हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र में वैंडिंग जॉन, हॉकिंग जॉन बनाये जाने की मांग करते चले आ रहे थे जिसमें पूर्व में 15 फरवरी की फेरी समिति की बैठक में पुलिस प्रशासन, विभागीय अधिकारियों द्वारा निर्णय लिया गया था कि कुंभ मेला 2021 से पूर्व 3 वैंडिंग जॉन, मॉडल वेंडिंग जॉन के रूप में स्थापित किये जायेंगे जिसमे दो वैंडिंग जॉन बेलवाला, चंडीघाट जिसमे 50 लघु व्यापारियो की स्थापन की क्षमता है वही सेक्टर-2 बैरियल में 200 लघु व्यापारियों की स्थापन की क्षमता है उत्साहित लघु व्यापारियों ने खुशी का इजहार करते हुए प्रदेश सरकार व नगर निगम प्रशासन का आभार जताया।इस अवसर पर लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा उत्तराखंड फेरी नगरीय व्यवसाय आजीविका मिशन (फेरी व्यवसाय विनियमन) नियमावली- 2016 को क्रियान्वयन की प्रथम विधि के नियम अनुसार हरिद्वार धर्मनगरी क्षेत्र में नगर निगम प्रशासन द्वारा वैंडिंग जॉन बनाये जाने की सार्थक पहल का वह स्वागत करते है उन्होंने कहा कि अरसे से लघु व्यापारी अपनी न्यायसंगत मांगो के लिए संघर्ष करते चले आ रहे थे जिसमें परिणाम स्वरूप उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य के सभी नगर निगमो, नगर निकायों, नगर पालिकाओं में फेरी समितियों का गठन कर फेरी नीति नियमावली को लागू करने के लिए लक्ष्य निर्धारित किये गए है और इसी के परिणाम स्वरूप हरिद्वार नगर निगम द्वारा राज्य सरकार के निर्देशन में फुटपाथ के रेडी पटरी लघु व्यापारियों को स्थापित किये जाने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा दूसरे चरण में भूपतवाला, पवन धाम, भीमगोडा, पंतदीप पार्किंग इत्यादि क्षेत्रो में भी नए वैंडिंग जॉन बनाये जाने की प्रक्रिया को अमल में लाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि नगर निगम प्रशासन द्वारा फुटपाथ व्यवसायों के लिए सक्रिय रूप से कार्य किये जाना प्रशसनीय है इस कार्रवाई से सभी लघु व्यापारी नगर निगम प्रशासन का आभार प्रकट करते है। प्रदेश सरकार व नगर निगम प्रशासन का आभार प्रकट कर पैदल मार्च निकालते लघु व्यापारियों में छोटेलाल शर्मा, परभत चैधरी, वीरेंद्र सिंह, ओमप्रकाश भाटिया, राजकुमार अन्थोनी, राजकुमार अरोड़ा, तस्लीम अहमद, धर्मपाल, श्याम जीत, बालकिशन कश्यप, यामीन अंसारी, अमरीक सिंह, रोहित शेट्टी, सतीश प्रजापति, कुंदन सिंह, राजू जैन, सादुशरण, खुशीराम, बलराम सिंह, पवन शर्मा, मुकेश कश्यप, आलम अंसारी, चुन्नू चैधरी, सुमित्रा देवी, सुमन गुप्ता, आशा देवी, पुष्पा दास, मंजू पाल, संगीता चैहान, बिमला देवी आदि भारी तादाद में लघु व्यापारी सम्मलित हुए।

