पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग बर्दाश्त नहीं: एसएसपी दून, 98 छात्रों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति
देहरादून। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए दून पुलिस ने पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग, मारपीट, नशाखोरी और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त छात्रों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। एसएसपी देहरादून ने स्पष्ट किया है कि छात्र जीवन भविष्य निर्माण का समय है और इसकी आड़ में कानून व्यवस्था बिगाड़ने अथवा आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने वालों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
एसएसपी के निर्देशों के अनुपालन में जनपद पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों, हुड़दंग, नशे के कारोबार, मारपीट सहित अन्य घटनाओं में संलिप्त पाए गए छात्रों के विरुद्ध मुकदमे दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही ऐसे छात्रों की सूची तैयार कर उनके विरुद्ध दर्ज मुकदमों और प्राप्त शिकायतों का विवरण संबंधित शिक्षण संस्थानों को भेजा जा रहा है, ताकि संस्थान स्तर पर भी नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
पुलिस के अनुसार अब तक विभिन्न शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत 98 छात्रों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए संबंधित संस्थानों को रिपोर्ट भेजी गई है। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर 84 छात्रों के विरुद्ध निलंबन तथा 4 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की कार्रवाई सुनिश्चित की जा चुकी है।
एसएसपी के निर्देश पर दून पुलिस द्वारा शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत बाहरी छात्रों की पृष्ठभूमि की भी जांच की जा रही है। इसके साथ ही उनकी गतिविधियों पर लगातार सतर्क दृष्टि रखी जा रही है, ताकि छात्रावासों एवं शिक्षण संस्थानों के आसपास किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि, नशाखोरी अथवा हुड़दंग को बढ़ावा न मिल सके।
एसएसपी दून ने सभी छात्र-छात्राओं को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि छात्र जीवन भविष्य निर्माण का महत्वपूर्ण समय है। इसे आपराधिक गतिविधियों में लिप्त होकर बर्बाद न करें। किसी भी छात्र की कानून व्यवस्था बिगाड़ने अथवा किसी आपराधिक गतिविधि में संलिप्तता पाए जाने प
