मुंबई में सीएसटी रेलवे स्टेशन के पास फुटओवर ब्रिज गिरा, अब तक 6 की मौत

Spread the love

मुंबई ।एजेंसी। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसटी) रेलवे स्टेशन के पास बड़ा दर्दनाक हादसा घटा। सीएसटी रेलवे स्टेशन पर जाने वाले एक फुटओवर ब्रिज का आधा हिस्सा भरभरा कर गुरुवार रात करीब 7.30 बजे को गिर गया।

इस हादसे में 6 की मौत हो गई और 34 लोग घायल हुए हैं। मृतकों में अब तक तीन लोगों की शिनाक्त हो पाई है, जिसमें अपूर्वा प्रभु (35) और रंजना काम्बले (45) और जाहिद (32) भक्ति शिंदे (40) तापेंद्र सिंह (35) शामिल हैं। मृत दोनों महिलाएं जीटी अस्पताल में काम करती थी।

40 साल पुराना फुटओवर ब्रिज मुंबई महानगरपालिका का बताया गया है। इसके जरिए सड़क पार कर सीएसटी स्टेशन जाया जाता है। जिस वक्त हादसा हुआ उस समय ब्रिज पर काफी भीड़ थी। वहीं, सड़क मार्ग पर भी वाहनों का आना जाना जारी था। रात का वक्त होने के कारण लोग अपने दफ्तरों से निकलकर घर जा रहे थे।

इसी दौरान ब्रिज का आधा हिस्सा गिर गया, जो ब्रिज पर थे वे धड़ाम से नीचे गिर गए और मलबे के गुबार में दब गए। हादसे के बाद पुलिस और फायरब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। मलबे में दबे लोगों को सेंट जार्ज और जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

देवभूमि खबर

Related articles