चुनाव आयोग ने शादी के कार्ड पर मोदी को वोट देने की अपील पर नोटिस भेजा

Spread the love

बागेश्वर।देवभूमि खबर।जोशी खोला गांव के गरुड़ ब्लॉक में गौशाला चलाने वाले जगदीश चंद्र जोशी ने अपने बेटे की शादी में कार्ड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र नोदी को वोट देने के लिए अपील की। इसके बाद चुनाव आयोग ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में शनिवार को नोटिस भेज दिया।
जगदीश ने शादी के कार्ड पर छपवाया था, “तोहफा मत लाना किंतु वर-वधु को आशीर्वाद देने से पहले 11 अप्रैल को राष्ट्रहित में मोदी जी को वोट जरूर कर आना।” इस संदेश को छपवाकर शादी में आने वाले मेहमानों से अपील की गई थी कि लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वोट किया जाए।
असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर (एआरओ) बागेश्वर ने कथित तौर पर आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए इस मामले में जगदीश चंद्र को नोटिस भेजा है। जिला निर्वाचन अधिकारी रंजना ने कहा, “एआरओ द्वारा भेजे गए नोटिस के बाद जोशी को 24 घंटे के भीतर उपस्थित होने के लिए कहा गया है।”
हालांकि, जगदीश चंद्र जोशी को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने माफी मांगी और कहा “शादी पर छपे मैटर को मेरे बेटे ने दिया था। मैं चुनाव आयोग से इसके लिए मांफी मांगता हूं।

देवभूमि खबर

Related articles