संदिग्ध गतिविधियों पर कडी निगरानी रखते हुये तत्काल कार्यवाही करना सुनिश्चत करें:व्यय प्रेक्षक

Spread the love

अल्मोड़ा।देवभूमि खबर। भारत निर्वाचन आयोग के व्यय प्रेक्षक गजेन्द्र सिंह ने आज कलैक्ट्रट सभागार में निर्वाचन में लगी विभिन्न टीमों के अधिकारियो व कर्मचारियों बैठक लेते हुये कहा कि संदिग्ध गतिविधियों पर कडी निगरानी रखते हुये तत्काल कार्यवाही करना सुनिश्चत करें। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग का उद्देश्य है कि स्वतंत्र व निष्पक्ष एवं सभी उम्मीदवारो को समान अवसर निर्वाचन के दौरान दिया जाय। उन्होंने निर्देश दिये कि निर्वाचन के दौरान अवैध शराब, अवैध धन सहित अन्य अवैध सामग्री पायी जाती है तो सम्बन्धित टीम तत्काल उसे सीज करना सुनिश्चत करें साथ ही कन्ट्रोल रूम को भी अवश्य अवगत करायें। व्यय प्रेक्षक ने कहा कि उड़दस्ता टीम एक ही जगह पर न रहकर अपने क्षेत्र का भली-भाॅति निरीक्षण करना सुनिश्चित करें साथ ही स्थैतिक निगरानी टीम अपने-अपने क्षेत्रों में अर्लट रहकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाये रखें।

व्यय प्रेक्षक ने कहा निर्वाचन में अवैध शराब, अवैध धन आदि का उपयोग न होने पाये इसके लिये कडी निगरानी रखना सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने कहा कि सी विजिल एप में आयी शिकायत का तत्काल संज्ञान लेते हुये उडन दस्त टीम उस स्थान पर जाकर शिकायत का निराकरण करेंगे। यह कार्य 100 मिनट के अन्दर किया जाना है। इस बैठक में व्यय लेखा टीम, स्थैतिक निगरानी टीम, विडियो अवलोकन टीम, उड़नदस्तें टीम एवं वीडियो निगरानी टीमों को विस्तृत रूप से उनके दायित्वों के बारे में व्यय प्रेक्षक द्वारा बताया गया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन के समय किसी प्रकार की समस्या आने पर वे नोडल अधिकारियों से सम्पर्क कर सकते हैं। इस दौरान उन्होंने निर्वाचन कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी आर्दश आचार संहिता के0के0 पंत, प्रभारी अधिकारी व्यय अनुवीक्षण मोहम्मद गुलफाम, अपर प्रभारी आदर्श आचार संहिता अरविन्द सैनी, लाईजन आफिसर प्रेक्षक दुर्गेश्वर कुमार त्रिपाठी, सहायक लाईजन आफिसर संजय कुशवाह सहित विभिन्न टीमों के सदस्य उपस्थित थे। निर्वाचन के दौरान व्यय से सम्बन्धित किसी भी समस्या एवं शिकायत के लिये व्यय प्रेक्षक के मोबाइल नम्बर 9458115596 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

देवभूमि खबर

Related articles