मुनिकीरेती क्षेत्र में जिस्मफरोशी का धंधा करते हुए 6 महिलाओं सहित तीन पुरुष गिरफ्तार

ऋषिकेश। देवभूमि खबर।महावीर ऋषिकेश मुनि की रेती पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी। मुनिकीरेती क्षेत्र में जिस्मफरोशी का धंधा करते हुए 6 महिलाओं सहित तीन पुरुष गिरफ्तार। पिछले काफी समय से ऋषिकेश व आसपास के क्षेत्रों में कर रहे थे सेक्स रैकेट का संचालन। मुनि की रेती थाना पुलिस द्वारा तपोवन स्थित होटलशिवांता में छापामार मौके से 6 महिलाएं और तीन पुरुषों को किया गिरफ्तार ।होटल के कमरों से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी हुई बरामद। गैंग के सरगना साधना पत्नी स्वर्गीय अशोक को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।होटल का मालिक अनूप राणा के साथ मिलकर चलाया जा रहा था सेक्स रैकेट ।मुनि की रेती पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी ।सभी आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की की जा रही है तैयारी।
ऋषिकेश मुनिकीरेती की रेती पुलिस द्वारा सूचना मिली थी तपोवन स्थित होटल से शिवांता में कुछ महिलाएं व पुरूष सेक्स रैकेट का धंधा चला रहे हैं ।जिस पर आज मुनि की रेती थानाध्यक्ष आरके सकलानी के द्वारा पुलिस टीम गठित की गई और तपोवन स्थित होटल शिवांता पर दबिश दी गई तो होटल के कमरों में 6 महिला एवं 3 पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए ।पुलिस द्वारा कमरों की तलाशी ली गई। वहां से 13 मोबाइल दो दर्जन से सिम कुछ कंडोम के पैकेट ।व कुछ पैकेट प्राप्त किए गए ।पकड़े गए लोगों से जब पूछताछ की गई तो मालूम हुआ कि इस गैंग के सरगना साधना पत्नी स्वर्गीय अशोक है। जिसने अपने पति की मृत्यु के बाद राशिद और राहुल से विवाह कर लिया था ।यह दोनों इस सेक्स रैकेट का संचालन मुजफ्फरनगर से 2008 से करते आ रहे हैं। उसके बाद इन्होंने इस सेक्स रेट का संचालन ऋषिकेश तपोवन क्षेत्र में पर्यटकों को फसाने के लिए शुरू किया था। तीन-चार महीने पहले यह लोग सीमा डेंटल कॉलेज के पास एक फ्लैट किराए पर लेकर अपने रैकेट का संचालन कर रहे थे। उसके बाद उनकी मुलाकात शिवांता होटल के संचालक अनूप राणा से हुई ।जिस पर इन्होंने विदेशी पर्यटकों को अपना शिकार बनाने के लिए होटल में सेक्स रैकेट का संचालन शुरू कर दिया ।यह लोग ग्रहको को उनके नंबर पर फोन करके उनको सारी सुविधाएं उपलब्ध कराते थे ।और मनमानी रकम वसूलते थे ।पुलिस द्वारा छापेमारी में 6 महीलाए व तीन पुरुष मौके से गिरफ्तार किए गए। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है। और उनके सभी अन्य साथी के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।


