56 इंच के सीने वाले रोजगार क्यों नहीं देते हैं ,केंद्र में है दुर्बल सरकार है:प्रियंका

Spread the love

लखनऊ।एजेंसी।कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अपने तीन दिवसीय पूर्वांचल दौरे पर हैं। मंगलवार को उन्होंने सीतामढ़ी के मंदिर में पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना के बाद जब प्रियंका मीडिया से मुखातिब हुई तो केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार पर जमकर बरसीं।

प्रियंका ने बिना नाम लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला बोला और पूछा कि 56 इंच के सीने वाले रोजगार क्यों नहीं देते हैं? प्रियंका ने कहा, ‘‘आप कहते हैं आप शक्तिमान हैं, बड़े नेता हैं, आपका 56 इंच का सीना है तो फिर रोजगार क्यों नहीं दे सकते हैं? ये इनकी दुर्बलता है, इनकी सरकार एक दुर्बल सरकार है’।’

कांग्रेस महासचिव ने पूछा कि पांच साल में केंद्र सरकार ने क्या किया? कुछ भी नहीं किया। उन्होंने सत्तर साल के मुद्दे पर भी मोदी सरकार को घेरा। प्रियंका ने साफ शब्दों में कहा कि 70 साल की रट की भी एक्सपायरी डेट होती है।

देवभूमि खबर

Related articles