जैन मिलन शाखा ने की विद्यार्थियों को लेखन सामग्री वितरित

Spread the love
देहरादून।देवभूमि खबर। भारतीय जैन मिलन के क्षेत्र संख्या 14 की शाखा महिला जैन मिलन द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय हकीकतराय नगर डांडीपुर मन्नूगंज स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र एवं छात्राओं को संस्था के सदस्यों द्वारा और पदाधिकारियों द्वारा लेखन सामग्री वितरित की गई। भारतीय जनता पार्टी की महानगर संयोजिका मधु जैन द्वारा विद्यार्थियों को यह लेखन सामग्री वितरित की गई।
शाखा की अध्यक्ष शेफाली जैन ने कहा कि बच्चों को जो लेखन सामग्री दी जा रही है वह संस्था के सभी सदस्यों के सहयोग से दी जा है। मैं उनका इस पुण्य कार्य में सहयोग के लिये धन्यवाद करती हूं और मधु जैन का भी धन्यवाद करती हूं कि उन्होंने ऐसी जगह सामग्री दिलाई जहां वास्तव में जरूरत थी। कार्यक्रम का संचालन शाखा मंत्री पूनम जैन ने किया। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाध्यापिका मधु सिंह ने स्कूल में अब तक किए गए सभी कार्यों के लिए मधु जैन का धन्यवाद किया। शाखा द्वारा दी जा रही लेखन सामग्री पर आभार प्रकट किया और कहा कि आप सभी के सहयोग से यह बच्चे अपना भविष्य उज्जवल बना पाएंगे। इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री भारतीय जैन मिलन डॉक्टर संजीव जैन ने अपने विचार रखते हुए कहा कि है आपकी शाखा द्वारा बहुत सराहनीय कार्य कर रही है। यह कार्य निश्चित रूप से बच्चों के भविष्य को निखार देगा। मधु जैन ने अपने विचार रखते हुए कहा कि यह आपकी शाखा की बहुत ही सराहनीय पहल है। सभी के सहयोग से अगर हम कुछ बच्चों की मदद कर उनको आगे बढ़ा पाए तो यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। कहा मैं शेफाली जैन को धन्यवाद देती हूं और समाज के हर वर्ग से अपील करती हूं कि वह शेफाली जैन की तरह ऐसे कार्य करें जिससे बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने में आगे बढ़ने में सफलता हासिल हो। इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संदीप जैन, क्षेत्रीय संयोजिका पूर्णिमा जैन, कोषाध्यक्ष मंजू जैन, क्षेत्रीय वार्डन पंकज जैन, अमित जैन, सुनैना जैन, अलका जैन, साक्षात जैन, संगीता जैन, रेखा जैन, प्रियंका जैन, मुकेश जैन, रवि जैन, सरिता जैन, शुक्रिया जैन, अनुपमा जैन, अंजलि जैन आदि उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles