कांग्रेस ने जेट एयरवेज के कर्मचारी की खुदकुशी पर पीएम से मांगा जवाब

Spread the love

नई दिल्ली।एजेंसीकांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा में पार्टी के उपनेता आनंद शर्मा ने जेट एयरवेज के कर्मचारी की आत्महत्या पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा है। उनका कहना है कि यह एक आपराधिक साजिश है और प्रधानमंत्री को जवाब देना चाहिए। उन्होंने ट्वीट कर कहा है, “यह एक आपराधिक साजिश है, जिसकी जांच होनी चाहिए। प्रधानमंत्री को कर्मचारियों और उनके परिवारों को जवाब देना चाहिए।

जेट एयरवेज के एक वरिष्ठ तकनीशियन ने महाराष्ट्र के पालघर में अवसाद की वजह से कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। कर्मचारी कैंसर से पीड़ित था। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि 45 वर्षीय शैलेष सिंह ने शुक्रवार को नालासोपारा ईस्ट में स्थित अपनी चार मंजिला इमारत से छलांग लगा दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शैलेष कैंसर से पीड़ित थे और उनकी कीमोथेरेपी चल रही थी। प्राथमिक तौर पर ऐसा प्रतीत होता है कि बीमारी की वजह से वह अवसाद में थे। एसोसिएशन ने दावा किया कि एयरलाइन द्वारा परिचालन बंद करने के बाद कर्मचारी की आत्महत्या का यह पहला मामला है। सिंह के परिवार में पत्नी, दो बेटे और दो बेटियां हैं।

देवभूमि खबर

Related articles