HTML tutorial
HTML tutorial

सपा ने दिया बर्खास्त बीएसएफ जवान तेज बहादुर को टिकट

Spread the love

वाराणसी।एजेंसी।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वाराणसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ समाजवादी पार्टी से बर्खास्त बीएसएफ जवान तेज बहादुक को टिकट देने के फैसले की तारीफ की है। उन्होंने एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव को ट्वीट कर बधाई दी है। तेज बहादुर अब वाराणसी में पीएम मोदी के खिलाफ एसपी-बीएसपी गठबंधन के प्रत्याशी बने हैं। इससे पहले एपी ने शालिनी यादव को यहां से टिकट दिया था।

केजरीवाल ने ट्वीट कर बधाई देते हुए लिखा, ‘अखिलेश जी, आपको बहुत बहुत बधाई पीएम को चुनौती देने के लिए तेज़ बहादुर को सलाम एक तरफ़ मां भारती के लिए जान दांव पर लगाने और जवानों के हक की लड़ाई में अपनी नौकरी गंवाने वाला शख़्स दूसरी ओर जवानों की आवाज़ उठाने वाले की नौकरी छीनने और जवानों की लाशों पर वोट मांगने वाला शख़्स।’

सोमवार को नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन समाजवादी पार्टी के उम्‍मीदवार को लेकर काफी देर तक सस्‍पेंस बना रहा। एसपी की पूर्व घोषित प्रत्‍याशी शालिनी यादव और बीएसएफ के बर्खास्त जवान तेज बहादुर यादव ने समाजवादी पार्टी के प्रत्‍याशी के तौर पर पर्चा दाखिल किया।

देवभूमि खबर

Related articles