HTML tutorial
HTML tutorial

श्रीनगर में रिश्वत लेते नगर निगम का वार्ड अधिकारी गिरफ्तार, सीबीआई ने रंगे हाथों पकड़ा

श्रीनगर में रिश्वत लेते नगर निगम का वार्ड अधिकारी गिरफ्तार, सीबीआई ने रंगे हाथों पकड़ा
Spread the love

श्रीनगर। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर नगर निगम में तैनात सफाकदल क्षेत्र के वार्ड अधिकारी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी पर शिकायतकर्ता के आवास में मामूली मरम्मत कार्य जारी रखने की अनुमति देने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है।

सीबीआई के अनुसार, शिकायत के आधार पर 15 अक्टूबर 2026 को आरोपी वार्ड अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। आरोप था कि अधिकारी ने शिकायतकर्ता के घर में चल रहे मरम्मत कार्य को जारी रखने देने के बदले 10 हजार रुपये की मांग की थी।

शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने 15 अक्टूबर को जाल बिछाया। इस दौरान आरोपी वार्ड अधिकारी को शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगते और स्वीकार करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

देवभूमि खबर

Related articles