रूस व यूएई का मोदी को अवार्ड देना कांग्रेस को परेशानी : मोदी

Spread the love

राजस्थान ।एजेंसी।हिंडौन सिटी में पीएम मोदी ने कहा, “आज पूर्वी तथा दक्षिणी भारत के तटीय इलाकों में रहने वाले लोग बेहद खतरनाक चक्रवात का सामना कर रहे हैं। केंद्र सरकार लगातार ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु व पुदुच्चेरी की सरकारों से संपर्क में है। एनडीआरएफ, भारतीय तटरक्षक बल, भारतीय थलसेना, भारतीय नौसेना तथा भारतीय वायुसेना प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी, आतंकवादी हमले रोज़ का किस्सा बन गए थे। पहले पूंछ दबाकर भाग जाने वाली सरकार थी, और ये मोदी सीना तान के जाता है। आप गोली चलाओगे तो मोदी गोला चलाएगा। कांग्रेस को परेशानी है कि चुनाव चल रहे हैं और अबू धाबी, यूएई मोदी को अवार्ड देता है। कांग्रेस को परेशानी है कि चुनाव चल रहे हैं और रूस मोदी को अवार्ड दे रहा है।

पीएम ने कहा कि देश की सुरक्षा की बेहतर स्थिति कांग्रेस को पसंद नहीं आ रही। मसूद अजहर के अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित होने की खुशी मनाने के बजाए कांग्रेस खुद का मजाक बना रही है। कांग्रेस कहती है कि चुनाव के समय ऐसा क्यों हुआ। ये क्या मोदी की कैबिनेट ने फैसला लिया है। पहले संयुक्त राष्ट्र को कांग्रेस से पूछना चाहिए था कि मैडम जी नामदार जी आप लोग जिन्हें जी या साहब कह कर बुलाते हैं, उन्हें हम अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित कर दें क्या?

देवभूमि खबर

Related articles