HTML tutorial
HTML tutorial

मध्य प्रदेश में चुनाव ड्यूटी पर तैनात दो कर्मचारियों की मौत

Spread the love

मध्यप्रदेश ।एजेंसी।लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत सोमवार को हो रहे मतदान में तैनात दो कर्मचारियों की पिछले 48 घंटे में मृत्यु हो गई। मध्य प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) वी एल कांता राव ने यहां संवाददाताओं को बताया कि पिछले 48 घंटे में चुनाव ड्यूटी में तैनात दो कर्मचारियों की मृत्यु हुई है।

उन्होंने कहा कि सोमवार सुबह बैतूल में होम गार्ड जवान महेश दुबे का दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई। वहीं, चुनाव ड्यूटी में लगाए गए बैतूल कोटवार नंदू लाल नागले की भी दो दिन पहले मृत्यु हो गई। राव ने कहा कि महेश दुबे के परिजन को चुनाव आयोग ने 15 लाख रुपए की अनुग्रह राशि स्वीकृत की है और नंदू लाल के परिजन को भी हम सहायता राशि देंगे।

देवभूमि खबर

Related articles