हेगड़े, प्रज्ञा और नलिन काटेल के गोडसे बयान पर भाजपा का किनारा

Spread the love

नई दिल्ली।नाथुराम गोडसे पर अनंतकुमार हेगड़े, प्रज्ञा ठाकुर और नलिन काटेल के बयान को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उनकी निजी राय बताया है। साथ ही कहा है कि भाजपा का इससे कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने अपने बयान वापस ले लिए हैं और माफी मांगी है।

उन्हाेंने कहा कि बीजेपी ने उनके बयानों को गंभीरता से लिया है और इन बयानों को अनुशासनात्मक समिति को भेज दिया है। शाह ने कहा कि यह बयान बीजेपी की विचारधारा के विपरीत हैं। गोडसे पर की गयी विवादित टिप्पणी के सिलसिले में जवाब तलब किया है।

इससे पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को गुरुवार को देशभक्त बताने के कुछ ही घंटों बाद भोपाल लोकसभा सीट की भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अपने इस विवादित बयान को वापस लेते हुए इसे निजी बयान बताया और इसके लिए माफी मांगी।

देवभूमि खबर

Related articles