यूपी कैबिनेट से ओमप्रकाश राजभर बर्खास्त

Spread the love

लखनऊ।अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले सुभासपा पार्टी के अध्यक्ष व यूपी सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर पर आखिरकार गाज गिर ही गयी। सोमवार को सीएम योगी की सिफारिश के बाद राज्यपाल ने राजभर को यूपी कैबिनेट में मंत्री पद से हटा दिया।

ओमप्रकाश राजऱ ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम इस फैसले का स्वागत करते हैं। उन्होंने योगी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि पिछड़ों के साथ इस तरह का व्यवहार होगा यह हमें पता था। कहा कि हम लड़ाई लड़ते रहेंगे।

हाल ही में ओम प्रकाश राजभर ने भाजपा से किनारा कर लिया था। राजभर यूपी सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा दे चुके हैं लेकिन अभी तक उनका इस्तीफा मंजूर नहीं हुआ था।

देवभूमि खबर

Related articles