पूर्व विधायक कौल दास के निधन पर कांग्रेस ने जताया शोक

Spread the love

देहरादून।देवभूमि खबर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिह ने धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता कौलदास के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिह ने अपने शोक संदेश में पूर्व विधायक कौलदास के निधन को कांग्रेस पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति बताते हुए कहा कि पूर्व विधायक स्व0 श्री कौलदास जी कांग्रेस पार्टी के एक निष्ठावान कार्यकर्ता थे।

क्षेत्रीय विधायक रहते हुए उनके द्वारा कराये गये विकास कार्यों तथा अपनी सादगी के लिए वे सदैव याद किये जाते रहेंगे। शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए उन्होने कहा कि पूरा कांग्रेस परिवार इस दुःख की घडी में उनके साथ है, हम सभी कांग्रेसजनों की प्रार्थना है कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांन्ति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति देवें। पूर्व विधायक कौलदास के निधन पर कांग्रेस भवन में एक शोक सभा का भी आयोजन किया गया जिसमें प्रदेष उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, महामंत्री नवीन जोशी, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, प्रभुलाल बहुगुणा, प्रदेश प्रवक्ता लखपत बुटोला, डाॅ0 आर.पी. रतूड़ी, पीसीसी सदस्य राजेश शर्मा, प्रदेश सचिव राजेश पाण्डे, भरत शर्मा, जिलाध्यक्ष संजय किशोर, महेश जोशी, धर्म सिंह पंवार, सुधीर सुनेहरा, मोहन काला, राजेष चमोली, अजय नेगी, दीप बोहरा, सुनित राठौर आदि कांग्रेसजनों ने कोलदास के निधन पर शोक प्रकट करते हुए षोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

देवभूमि खबर

Related articles