स्व. सुशीला बलूनी की पुण्यतिथि पर मेयर सौरभ थपलियाल ने किया स्मृति द्वार का लोकार्पण, आंदोलनकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

स्व. सुशीला बलूनी की पुण्यतिथि पर मेयर सौरभ थपलियाल ने किया स्मृति द्वार का लोकार्पण, आंदोलनकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Spread the love

देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच के तत्वावधान में वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी एवं पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष स्वर्गीय सुशीला बलूनी की पुण्यतिथि पर राजपुर रोड से डोभालवाला मार्ग पर बनाए गए स्मृति द्वार का लोकार्पण किया गया।

नगर निगम द्वारा तैयार किए गए स्मृति द्वार का उद्घाटनमेयर सौरभ थपलियाल ने रिबन काटकर किया तथा स्व. सुशीला बलूनी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित सुब्रत मोहन उनियाल द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ हुआ।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि स्व. सुशीला बलूनी ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने महिलाओं को संगठित कर संयुक्त संघर्ष समिति के माध्यम से राज्य आंदोलन को मजबूत करने में अहम योगदान दिया।

राज्य आंदोलनकारी मंच की मांग पर तत्कालीन महापौर सुनील उनियाल गामा द्वारा उनके नाम पर स्मृति द्वार बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया था। बाद में वर्तमान महापौर सौरभ थपलियाल ने नए बोर्ड में इसकी संस्तुति देकर निर्माण कार्य को आगे बढ़ाया, जिसका लोकार्पण उनकी पुण्यतिथि पर किया गया।

कार्यक्रम में सम्मान परिषद के सुभाष बड़थ्वाल और रविन्द्र जुगरान ने कहा कि नई पीढ़ी को राज्य आंदोलन के संघर्ष और बलिदान की जानकारी देने के उद्देश्य से यह स्मृति द्वार समर्पित किया गया है।

इस अवसर पर पूर्व महापौर सुनील उनियाल गामा, खजान दास, अशोक वर्मा, जगमोहन सिंह नेगी, संयुक्त नागरिक संगठन के सुशील त्यागी, अवधेश शर्मा, उमेश्वर सिंह एवं ताराचन्द गुप्ता  ,अशोक डोबरियाल, मोहन बहुगुणा, विनय बलूनी, संजय बलूनी, विजय बलूनी, शशी बहुगुणा, मधु बलूनी सहित बड़ी संख्या में राज्य आंदोलनकारी, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती, महासचिव रामलाल खंडूड़ी एवं राजेश्वरी परमार ने नगर निगम, अधिकारियों, पार्षदों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

देवभूमि खबर

Related articles