रुड़की के नेहरू स्टेडियम को मिलेगा आधुनिक स्वरूप, ₹2.28 करोड़ की परियोजना का भूमि पूजन

रुड़की के नेहरू स्टेडियम को मिलेगा आधुनिक स्वरूप, ₹2.28 करोड़ की परियोजना का भूमि पूजन
Spread the love

रुड़की। प्रदीप बत्रा के प्रयासों से रुड़की स्थित नेहरू स्टेडियम को अत्याधुनिक स्पोर्ट्स हब के रूप में विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत 2.28 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली खेल परियोजना का भूमि पूजन एवं हवन कार्यक्रम विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ।

कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा लंबे समय से नेहरू स्टेडियम के विकास को लेकर प्रयासरत थे। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से इस परियोजना की घोषणा कराने के साथ ही विधानसभा में भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था।
भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान प्रदीप बत्रा ने कहा कि रुड़की की किसी भी खेल प्रतिभा को संसाधनों की कमी के कारण पीछे नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नेहरू स्टेडियम को आधुनिक और विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस किया जाएगा, जिससे खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और अभ्यास का अवसर मिल सके।

उन्होंने कहा कि यह आधुनिक स्पोर्ट्स हब न केवल रुड़की को खेल जगत में नई पहचान दिलाएगा, बल्कि क्षेत्र के युवाओं के सपनों को भी नई उड़ान देगा।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुए भूमि पूजन कार्यक्रम को स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों ने क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। लोगों ने इसे कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा की विकासपरक सोच और खेल प्रतिभाओं के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम बताया।

देवभूमि खबर

Related articles