सीएम के विशेष कार्याधिकारी उर्बा दत्त भट्ट ने अगस्तमुनि में सुनी जन समस्याए

Spread the love

रुद्रप्रयाग।देवभूमि खबर। मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी उर्बादत्त भट्ट ने ब्लाॅक सभागार अगस्त्यमुनि में जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें उन्होंने जनता की समस्यायें सुनी।

उन्होंने जनता को आश्वास्त किया कि सभी समस्याओं को संबंधित विभागों में भेजकर उनके निराकरण के लिए आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।
जनता मिलन कार्यक्रम का प्रचार प्रसार नहीं होने और रुद्रप्रयाग में जिलाधिकारी का जनता दरबार लगने के कारण इस कार्यक्रम में अपेक्षा के अनुरूप जनता नहीं आ पाई, जिससे यह कार्यक्रम भाजपा कार्यकर्ता मिलन कार्यक्रम बनकर रह गया। जनता मिलन कार्यक्रम में शासन संबंधी, लोनिवि, पीएमजीएसवाई, जल संस्थान, वन विभाग, समाज कल्याण, बाल विकास आदि विभागों की 84 मांग एवं शिकायती समस्यायें आई। नगर पंचायत अध्यक्ष अरूणा बेंजवाल ने अगस्त्यमुनि को नगर पालिका का दर्जा दिए जाने की मांग रखी। प्राथमिक शिक्षक संघ, अवकाश प्राप्त कर्मचारी संगठन, व्यापार संघ अनुसूचित जाति संगठन आदि ने अपनी समस्याओं को रखा। जनता दर्शन में मुख्यतः फेगू बरम्वाड़ी मोटर मार्ग का शीघ्र निर्माण, देवनगर इण्टर कालेज के प्रान्तीयकरण की मंाग, बसुकेदार आईटीआई के भवन निर्माण की मांग, राइका भीरी के भवन का निर्माण, अगस्त्यमुनि में स्वच्छ पेयजल सम्बन्धी, बांसवाड़ा जलई मोटर मार्ग निर्माण की मांग उठी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कपरवाण, पूर्व जिलाध्यक्ष बचन सिंह रावत, भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष श्रीनन्द जमलोकी, चन्द्रशेखर बेंजवाल, धनश्याम पुरोहित, भाजपा जिला महामंत्री अजय सेमवाल, प्रेमलाल भारती, अनिल कोठियाल, राजेन्द्र नेगी, राजेन्द्र बिष्ट, सुरेन्द्र बिष्ट, बृजमोहन नेगी, बुद्धिबल्लभ थपलियाल, उमेश काण्डपाल आदि थे। संचालन भाजपा जिला महामंत्री अनूप सेमवाल ने किया।

देवभूमि खबर

Related articles